ऐपशहर

वीडियोः राजकुमार राव को आ रही फुटबॉल ग्राउंड की याद

लॉकडाउन के दौरान राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड और ऐक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इसके अलावा राजकुमार राव लगातार अपने फैंस से अपील कर रहे हैं कि सरकार के निर्देशों का पालन करें और घर पर रहें।

नवभारतटाइम्स.कॉम 22 May 2020, 6:25 pm
लॉकडाउन के समय में बॉलिवुड सिलेब्स टाइमपास के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। ऐसा करने से उनका टाइमपास भी हो जाता है और फैंस को भी अपने पंसदीदा कलाकार से जुड़ा अपडेट मिल जाता है। वहीं, अब ऐक्टर राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम राजकुमार राव
राजकुमार राव


इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
राजकुमार राव ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इसमें वह फुटबॉल को हवा में उछालकर उसे राउंड किक से हिट करते हैं। इसे देखकर लग रहा है कि लॉकडाउन के दौरान वह फुटबाल खेलने को मिस कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ राजकुमार राव ने लिखा, 'Tae Kwon Do'

View this post on Instagram Tae Kwon Do. #Repost #Throwback A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao) on May 21, 2020 at 11:18pm PDT

गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे राजकुमार
लॉकडाउन के दौरान राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड और ऐक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इसके अलावा राजकुमार राव लगातार अपने फैंस से अपील कर रहे हैं कि सरकार के निर्देशों का पालन करें और घर पर रहें।

राजकुमार राव की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव की पाइपलाइन में तीन फिल्में हैं। वह हार्दिक मेहता की फिल्म 'रूही अफजा', अनुराग बसु की फिल्म 'लूडो' और हंसल मेहता की फिल्म 'छलांग' में नजर आएंगे।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग