ऐपशहर

तो रणवीर दीपिका कर सकते हैं बीच वेडिंग!

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के बाद अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों इस साल शादी कर सकते हैं।

नवभारत टाइम्स 9 Feb 2018, 9:06 am
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के बाद अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों इस साल शादी कर सकते हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम Ranveer-singh--deepika


यानी साल 2018 मिड में इनकी शादी हो सकती है। सूत्रों की मानें तो इस ये दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग करने का प्लान कर रहे हैं। दरअसल, दोनों को ही बीच बहुत पसंद है, शायद यही वजह है कि इनकी बीच वेडिंग हो सकती है। दूसरे सिलेब्स की तरह ही इनकी शादी में भी सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इन्हें अपनी शादी में बड़ा तामझाम नहीं चाहिए। ये अपने खास लोगों के बीच इस रिश्ते को नया रूप देना चाहते हैं।

शादी के बाद ये एक बड़ा रिसेप्शन अपने फ्रेंड्स, बॉलिवुड हस्तियों और दूसरे जानकारों के लिए आयोजित कर सकते हैं। दीपिका और रणवीर को अक्सर साथ में देखा जा सकता है। कोई पार्टी हो या फंक्शन, ये एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। फिल्मों की स्क्रीनिंग या अवॉर्ड फंक्शंस में इनकी नजदीकी किसी से छिपी नहीं है, लेकिन फिर भी इन्होंने अपने रिलेशन के बारे में कभी भी खुलकर नहीं बोला।

हाल ही में जब रणवीर और दीपिका से उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर चुप्पी साध ली और कहा कि इनका फोकस सिर्फ काम पर है। इसके अलावा, ये फिलहाल कुछ नहीं सोच रहे। दीपिका ने इतना जरूर कहा है कि वह अभी इसके बारे में ज्यादा नहीं सोच रही हैं, लेकिन वक्त के साथ स्वभाविक रूप से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती हैं। किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहतीं। पर्सनल लाइफ के अलावा दोनों की प्रफेशनल लाइफ भी अच्छी चल रही है। इनकी फिल्म पद्मावत कमाई के नए रिकॉर्ड्स बना रही है। रणवीर 'सिंबा' और 'गली बॉय' में बिजी हैं।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग