ऐपशहर

रितिक रोशन की बाइसेप्स पर फिदा हुए रणवीर सिंह, दिया है एकदम 'कड़क' रिऐक्शन

रितिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शानदार 'फाइटर' बॉडी बनाते हुए तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर में रितिक रोशन के बाइसेप्स साफ नजर आ रहा है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 7 Sep 2021, 1:05 pm
बॉलिवुड ऐक्टर रितिक रोशन (Hrithik Roshan) ने हाल ही में एक वर्कआउट करते हुए एक तस्वीर शेयर की हैं। रितीक रोशन की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दरअसल, रितिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शानदार 'फाइटर' बॉडी बनाते हुए तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर में रितिक रोशन के बाइसेप्स साफ नजर आ रहे हैं। रितिक की तस्वीर पर फैन्स से लेकर बॉलिवुड सेलेब्स रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, सुज़ैन खान, फरहान अख्तर सहित कई सितारों ने कॉमेन्ट किया है। रितिक की ऐक्टिंग के साथ ही उनकी फिजिक और डांस के भी फैन्स मुरीद हैं। रितिक इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'फाइटर' (Fighter) की तैयारी कर रहे हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम रितिक रोशन


रितिक इस फोटो में अपनी बाइसेप्स दिखा रहे हैं जिसका साइज एकदम हैरान कर देने वाला है। रितिक ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'बोलो बॉलिवुड बाइसेप्स की जय।' रितिक के फैन्स भी उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। रितिक की तस्वीर पर रणवीर सिंह ने भी कॉमेन्ट किया है। रणवीर ने रितिक की तस्वीर पर कॉमेन्ट करते हुए कड़क लिखा है। वहीं रणवीर के अलावा रितिक की तस्वीर पर फरहान अख्तर ने कॉमेन्ट करते हुए कैप्शन लिखा है।

इससे पहले रितिक ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में भी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'रेडी फॉर ऐक्शन' और 'हां, आगे बढ़ो और मुझे पंच मारो।

बता दें कि पिछली बार रितिक रोशन सुपरहिट ऐक्शन फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे। इस फिल्म में रितिक के साथ टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे। 'फाइटर' भी एक एरियर वॉर ऐक्शन फिल्म है और इसमें रितिक के साथ पहली बार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग