ऐपशहर

रोहित शेट्टी के साथ ऐक्शन फिल्म करेंगे रणवीर सिंह

डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने कहा है कि वह अपनी अगली हार्डकोर ऐक्शन फिल्म अगले साल शुरू करेंगे। ऐक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में होंगे।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 15 Oct 2017, 10:28 pm
डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने कहा है कि वह अपनी अगली हार्डकोर ऐक्शन फिल्म अगले साल शुरू करेंगे। ऐक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में होंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है जब रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की किसी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। रणवीर इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम rohit


एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने कहा, 'मैं इस फिल्म की शूटिंग अगले साल मई या जून में शुरू करूंगा। यह एक हार्डकोर ऐक्शन फिल्म है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे रणवीर सिंह मेरे साथ करना चाह रहे थे। यह फिल्म लोगों को जरूर पसंद आएगी। रणवीर को ऐक्शन हीरो के रूप में दिखाना भी कोई कठिन काम नहीं होगा।'

रोहित ने यह भी बताया कि उनकी टीम फिलहाल इस फिल्म की स्क्रिप्ट के फाइनल ड्राफ्ट पर काम कर रही है। इसके अलावा रोहित 1989 में आई अनिल कपूर-जैकी श्रॉफ की फिल्म 'राम लखन' और 1982 में आई फिल्म 'अंगूर' का भी रीमेक बनाने की सोच रहे हैं। इस बारे में रोहित ने कहा, 'कई सारी चीजें प्रक्रिया में है, हम इनके बारे में जल्द ही बताएंगे। मैं एक नए लड़के के साथ एक मराठी फिल्म भी बनाने वाला हूं।'

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग