ऐपशहर

तस्वीरेंः सुशांत मामले में पूछताछ के बाद पहली बार नजर आईं रिया चक्रवर्ती

Rhea chakraborty pictures: रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर कभी भी पब्लिकली बात नहीं की थी। हालांकि, दोनों अक्सर डिनर डेट्स, आउटिंग्स पर नजर आते थे।

नवभारतटाइम्स.कॉम 30 Jun 2020, 12:25 am
बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुशांत के अंतिम संस्कार के बाद वह आखिरी बार बांद्रा पुलिस स्टेशन दिखी थीं, जहां वह अपने बयान दर्ज कराने गई थीं। वहीं, अब रिया चक्रवर्ती अपनी दोस्त शिबानी दांडेकर के साथ फरहान अख्तर के घर के बाहर स्पॉट हुई हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम रिया चक्रवर्ती
रिया चक्रवर्ती


रिया और सुशांत ने अपनी रिलेशनशिप के नहीं किया था पब्लिक
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर कभी भी पब्लिकली बात नहीं की थी। हालांकि, दोनों अक्सर डिनर डेट्स, आउटिंग्स पर नजर आते थे। वहीं, सोशल मीडिया पर रिया और सुशांत के पोस्ट को देखकर लोग उनके लव अफेयर के कयास लगाते थे।

शिबानी दांडेकर के साथ रिया चक्रवर्ती


रिया और सुशांत को लेकर फिल्म बनाने वाले थे रूमी जाफरी
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद डायरेक्टर रूमी जाफरी ने खुलासा किया था कि वह सुशांत और रिया को लेकर रोमांटिक-कॉमिडी फिल्म बनाने वाले थे। उन्होंने कहा था कि वे मई में शूटिंग शुरू करने वाले थे लेकिन लॉकडाउन के चलते इसे पोस्टपोन करना पड़ा।

रिया चक्रवर्ती


सुशांत ने 14 जून को की थी खुदकुशी
सुशांत सिंह राजपूत ने बीती 14 जून को मुंबई में खुदकुशी कर ली थी। मुंबई पुलिस उनकी मौत के मामले की जांच कर रही है और अब तक सहित करीब 27 लोगों के बयान ले चुकी है। बताया जा रहा है कि सुशांत पिछले कई महीनों से डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग