ऐपशहर

मेरी ईद पार्टियों का इंतजार करते थे ऋषि कपूर: जावेद जाफरी

ऋषि कपूर के निधन के बाद लोग उन्हें भूल नहीं पा रहे हैं। ईद के मौके पर ऐक्टर जावेद जाफरी ने ऋषि को याद करते हुए बताया है कि ऋषि उनकी ईद पार्टियों का इंतजार करते रहते थे। बॉलिवुड के और भी लोग ऋषि को याद कर रहे हैं।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 25 May 2020, 10:58 am
गुजरे 30 अप्रैल को कैंसर के लंबे इलाज के बाद ऋषि कपूर का निधन हो गया। ऋषि कपूर के जाने से पूरा बॉलिवुड गमगीन हो गया था और उनके निधन के लगभग 1 महीने बाद भी लोग उन्हें याद कर रहे हैं। ईद के मौके पर ऐक्टर जावेद जाफरी को भी ऋषि कपूर की याद आ गई और उन्होंने इसे फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम jaaved


ईद के मौके पर ऋषि को याद करते हुए उनके एक फैन क्लब के पेज ने एक तस्वीर शेयर की जिसके साथ लिखा, 'अगर आज बॉस जिंदा होते तो सभी को ईद की बधाई दे रहे होते। ईद के मौके पर हम एक बार फिर आपको मिस कर रहे हैं।'

इस पोस्ट के जवाब में ऐक्टर प्रेमनाथ के बेटे मॉन्टी ने लिखा, 'मेरे भाई ऋषि कपूर के शरीर ने हमारा साथ छोड़ा है। उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी और वह अपने सभी फैन्स को ईद विश कर रहे हैं।'

जावेद जाफरी ने मॉन्टी के पोस्ट पर ट्वीट करते हुए बताया कि ऋषि कपूर उनकी ईद पार्टियों का इंतजार करते रहते थे। जावेद ने लिखा, 'वह मेरी ईद पार्टी का इंतजार किया करते थे। वह हीरा थे, उन्हें हम हमेशा मिस करेंगे।' जाहिर है कि जावेद जाफरी अकेले नहीं होंगे बल्कि बॉलिवुड में बहुत से ऐसे लोग होंगे जो ऋषि को याद कर रहे होंगे।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग