ऐपशहर

फ्रांस में 'ट्यूबलाइट' को मिले सबसे ज्यादा सिनेमा हॉल

ट्यूबलाइट' को फ्रांस में 60 सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा जो की किसी भी बॉलिवुड फिल्म के लिए फ्रांस में इतनी ज्यादा संख्या में सिनेमाघरों में रिलीज़ किए जाने का आज तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसी के साथ 'ट्यूबलाइट' बॉलिवुड की फ्रांस में रिलीज़ होने वाली सबसे बड़ी फिल्म होगी।

संजय मिश्रा | नवभारतटाइम्स.कॉम 22 Jun 2017, 7:13 pm
बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' 23 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में अपने दर्शकों तक पहुंच जाएगी। देश के बाहर भी इस 'ट्यूबलाइट' और सलमान का क्रेज देखते ही बन रहा है। सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' को फ्रांस में 60 सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा जो किसी भी बॉलिवुड फिल्म के लिए फ्रांस में इतनी ज्यादा संख्या में सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज़ किए जाने का आज तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसी के साथ 'ट्यूबलाइट' बॉलिवुड की फ्रांस में रिलीज़ होने वाली सबसे बड़ी फिल्म होगी।
नवभारतटाइम्स.कॉम salman-khan-kabir-khan-tube


खबर है कि 'ट्यूबलाइट' को देश-दुनिया के कुल 5,550 सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। अब तक भारत की सबसे बड़ी फिल्म 'बाहुबली 2' को ही सबसे ज्यादा थिअटर में एक साथ रिलीज़ किया गया था। यह संख्या कुल 9000 सिनेमाघरों की थी जिसमें भारत में 6,500 सिनेमाघरो में रिलीज़ किया गया था।
pic.twitter.com/6LagNCEei1 — Mini Mathur (@minimathur) June 22, 2017 सलमान की 'ट्यूबलाइट' को UAE के फिल्म बोर्ड ने बिना किसी कट के पास कर दिया गया है। ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 12A सर्टिफिकेट देकर पास किया है भारत में फिल्म को सिर्फ 1 कट के साथ रिलीज़ किया जा रहा है।
Yakeen ka #Tubelight kal jalega! 🙋♂️ Book your seats now - https://t.co/febdVVh9IC#TubelightTomorrow @BeingSalmanKhan @SohailKhan pic.twitter.com/E2zJxRAMoE — Tubelight (@TubelightKiEid) June 22, 2017 फिल्म 'ट्यूबलाइट' का निर्देशन कबीर खान ने किया है। यह दो भाइयों की कहानी है जिसमें एक भाई भारतीय फौज में भर्ती हो जाता है और इंडो-चाइना वॉर में हिस्सा लेता है और दूसरा भाई इस वॉर में खो चुके अपने भाई की तलाश करता है। सलमान के अलावा फिल्म में सोहेल खान, दिवंगत अभिनेता ओमपुरी, चाइना की अभिनेत्री जू जू सहित शाहरुख खान भी नजर आएंगे।
लेखक के बारे में
संजय मिश्रा
"संजय मिश्रा (Sanjay Mishra Katyani) पिछले 17 सालों से फिल्म जर्नलिस्ट हैं। साल 2006 में दूरदर्शन से एक रिपोर्टर के तौर पर अपनी शुरुआत करने के बाद, लाइव इंडिया, मी मराठी, नेटवर्क 18 हिंदी, इंडिया टीवी और न्यूज़ एक्सप्रेस जैसे न्यूज़ चैनल के साथ 10 साल सक्रिय फिल्म रिपोर्टिंग की। साल 2015 में बुक माय शो के साथ जुड़कर डिजिटल/ऑनलाइन न्यूज़ की दुनिया में कदम रखा और बीबीसी हिंदी और जागरण डॉट कॉम के साथ कार्य किया। साल 2016 से टाइम्स ऑफ इंडिया परिवार, नवभारत टाइम्स डॉट कॉम का हिस्सा बन गए। एनबीटी में 2016 से प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रड्यूसर के रूप में कार्यरत। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले संजय मिश्रा का जन्म और पढ़ाई-लिखाई मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हुई।... और पढ़ें

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग