ऐपशहर

शाहरुख ने शेयर किया अगली फिल्म से अपना लुक

बॉल‍िवुड के सुपरस्‍टार शाहरुख खान अपने काम को लेकर क‍ितने ऐक्‍ट‍िव हैं, इससे तो हर कोई वाक‍िफ है। हाल ही में उन्‍होंने अपना 52वां बर्थडे सेल‍िब्रेट क‍िया था। जन्‍मद‍िन मनाने के बाद वह एक बार फ‍िर काम पर लौट चुके हैं और मुंबई में अपनी अगली फ‍िल्‍म की शूट‍िंग शुरू कर दी है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 6 Nov 2017, 9:15 am
बॉलिवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपने काम को लेकर कितने ऐक्टिव हैं, इससे तो हर कोई वाकिफ है। हाल ही में उन्होंने अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। जन्मदिन मनाने के बाद वह एक बार फिर काम पर लौट चुके हैं और मुंबई में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
नवभारतटाइम्स.कॉम शाहरुख खान
शाहरुख खान


डायरेक्टर आनंद एल राय की इस फिल्म में शाहरुख के लुक का उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शायद इसी को देखते हुए शाहरुख ने अपना एक लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

ट्विटर पर फोटो के साथ कैप्शन देते हुए शाहरुख ने लिखा, 'आनंद की फिल्म के सेट पर अपने शूट का इंतजार कर रहा हूं।' इस तस्वीर में उन्होंने ब्लैक शर्ट पहनी है। शाहरुख का यह लुक उनके लवर बॉय वाले अंदाज की याद दिलाता है। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


बता दें, आनंद एल राय की फिल्म में शाहरुख एक बौने व्यक्ति का किरदार निभाएंगे जिसमें उन्हें वीएफएक्स की मदद से बौना दिखाया जाएगा। फिल्म में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा को लीड ऐक्ट्रेस के तौर पर कास्ट किया गया है। इसके अलावा फिल्म में बॉलिवुड के कई स्टार्स भी कैमियो में दिखेंगे। यह फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग