ऐपशहर

फ्री टाइम में शाहिद कपूर ने फैंस से किया चैट, बताया- 21 दिन लॉकडाउन में क्या करता कबीर सिंह!

कोरोना से बचने और 21 दिन लॉकडाउन के दौरान सिलेब्स सोशल मीडिया से जुड़े हैंं। इसी बीच शाहिद कपूर ने फैंस के साथ चैट किया। उन्होंने फैंस के सवालों के मजेदार जवाब दिए। उन्होंने बीवी को खुश करने का तरीका भी बताया।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 25 Mar 2020, 8:02 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को घोषणा की कि देश 21 दिन के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान शाहिद कपूर ने सबसे स्ट्रॉन्ग रहने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने फैंस के साथ ट्विटर पर चैट करना शुरू किया।
नवभारतटाइम्स.कॉम शाहिद कपूर


ट्विटर पर फैंस के साथ चिटचैट सेशन
घर पर बोर हो रहे सिलेब्स टाइम पास करने के अलग-अलग तरीके ढूंढ़ रहे है। पीएम मोदी के 21 दिन लॉक डाउन की घोषणा करने के बाद शाहिद कपूर #AskMe सेशन के दौरान अपने फैंस से चिटचैट किया। इसमें उनसे फैंस ने कई मजेदार सवाल पूछे जैसे? 21 दिन के लॉकडाउन में कबीर सिंह क्या करता? लॉकडाउनके वक्त वाइफ को कैसे खुश रखें, आने वाले दिनों के लिए उनका प्लान, उन्हें अजय देवगन की 'तान्हाजी' अच्छी लगी या नहीं?

बीवी की करो सेवा
शाहिद कपूर ने सवालों के मजेदार जवाब दिए। बीवी को खुश रखने के लिए उन्होंने जवाब दिया, आदरपूर्वक सेवा करो। बॉस बॉस होता है।

यह करता कबीर सिंह
वहीं कबीर सिंह 21 दिन के लॉकडाउन में क्या करता पर जवाब दिया, प्रीति (डॉग) को गले लगाता।

यहां देखें उनके मजेदार जवाब...









तेलुगु रीमेक में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट पर बात करें तो शाहिद कपूर 'जर्सी' में नजर आएंगे। यह फिल्म तेलुगु स्पोर्ट्स फिल्म की रीमेक है। इस फिल्म में वह क्रिकेटर के रोल में नजर आएंगे।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग