ऐपशहर

कियारा आडवाणी के बर्थडे पर शाहिद कपूर ने किया 'कबीर सिंह' स्टाइल में विश

Kiara Advani Birthday: बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज अपना बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर उनके दोस्त उन्हें विश कर रहे हैं। उनके को-स्टार शाहिद कपूर ने मजेदार तरीके से विश किया है।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 31 Jul 2020, 3:39 pm
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कियारा आडवाणी की आखिरी फिल्म 'गुड न्यूज' थी। हालांकि लोग आज भी उनके कबीर सिंह के किरदार 'प्रीति' को नहीं भूल पाए हैं। कियारा का आज (31 जुलाई) को बर्थडे है। उनके इंडस्ट्री के दोस्त और फैन्स सोशल मीडिया पर उनको विश कर रहे हैं। इस बीच उनके 'कबीर सिंह' को-स्टार शाहिद कपूर ने उनको मजेदार स्टाइल में विश किया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम shahid kapoor wishes kiara advani in kabir singh style on her birthday
कियारा आडवाणी के बर्थडे पर शाहिद कपूर ने किया 'कबीर सिंह' स्टाइल में विश


शाहिद की मजेदार विश
शाहिद ने इंस्टाग्राम पर कियारा के लिए एक तस्वीर पोस्ट की है और मेसेज लिखा है, हैपी बर्थडे प्रीति (कियारा आडवाणी). कबीर की विश है कि तुझे कभी कोई टच न करे। साथ में शाहिद का बिटमोजी भी है।


ब्लॉक बस्टर थी 'कबीर सिंह'
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी। हालांकि क्रिटिक्स ने फिल्म की आलोचना की थी लेकिन दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था। फिल्म में शाहिद कियारा की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। इसके गाने भी काफी हिट रहे थे।


इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट पर बात करें तो कार्तिक 'जर्सी' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर होंगी। वहीं कियारा कार्तिक आर्यन के साथ अगली फिल्म में नजर आएंगी। वह 'शेरशाह' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग