ऐपशहर

श्रद्धा कपूर ने शेयर की तस्वीर, फैंस ने कहा- 'फायर बेबी'

अक्सर अपने फैंस के लिए अपने विडियोज और फोटोज शेयर करने वाली श्रद्धा कपूर हाल ही में सर्बिया से अपनी फिल्म 'बागी 3' के शेड्यूल से लौटी हैं।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 20 Nov 2019, 7:49 pm
बॉलिवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेसेज में से एक श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए अपने विडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर सर्बिया से अपनी फिल्म 'बागी 3' के शेड्यूल से लौटी हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर


श्रद्धा कपूर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में ऐक्ट्रेस ने लॉन्ग बूट के साथ विंटर कोट पहन रखा है। इस फोटो में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

इस तस्वीर को शेयर करने के बाद उनके फैंस ने कॉमेंट करना शुरू कर दिया। श्रद्धा कपूर की इस तस्वीर को फैंस ने तरह-तरह के इमोजी के साथ लाइक किया। वहीं, फैंस ने 'हॉटी', 'सेक्सी', 'फायर बेबी' जैसे कॉमेंट किए।

View this post on Instagram 🎱 A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on Nov 20, 2019 at 12:53am PST

श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह डायरेक्टर रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह टाइगर श्रॉफ के साथ बागी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में भी नजर आएंगी।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग