ऐपशहर

प्रेगनेंट नहीं हैं Shibani Dandekar, ऐक्ट्रेस ने खुद बताई पेट दिखने की वजह

हाल में फरहान अख्तर के साथ शादी के बंधन में बंधी शिबानी दांडेकर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इस तस्वीर के सामने आने के बाद यह कहा जाने लगा कि फरहान और शिबानी ने इसलिए शादी की है क्योंकि शिबानी इस समय प्रेगनेंट हैं। अब इन खबरों पर खुद शिबानी ने जवाब दिया है।

Edited byनीरज वर्मा | नवभारतटाइम्स.कॉम 2 Mar 2022, 6:02 pm
पिछले दिनों बॉलिवुड में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी चर्चा का विषय रही। फरहान-शिबानी की इस शादी में दोनों के परिवारों के अलावा कुछ नजदीकी दोस्त और बॉलिवुड सिलेब्स ही शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इसके बाद हाल में फरहान-शिबानी की शादी के बाद की एक तस्वीर भी वायरल हुई जिसे देखकर कहा जा रहा था कि शिबानी के प्रेगनेंट होने के कारण यह शादी हुई है।
नवभारतटाइम्स.कॉम shibani
शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर


सोशल मीडिया पर शिबानी दांडेकर के प्रेगनेंट होने की चर्चाओं पर अब ऐक्ट्रेस ने खुद ही जवाब दिया है। बुधवार को शिबानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी एक वीडियो शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी की खबरों को बेबुनियाद बताया है। शिबानी ने अपने वीडियो अपने ऐब्स दिखाते हुए लिखा, 'मैं एक महिला हूं। मैं प्रेगनेंट नहीं हूं। यह टकीला के कारण था।'

शिबानी दांडेकर की इंस्टाग्राम स्टोरी


बता दें कि इससे पहले फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुत सारी तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों को काफी पसंद किया गया था। फरहान पिछले काफी समय से शिबानी को डेट कर रहे हैं। शायद इसीलिए अभी शादी करने पर शिबानी की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो फरहान जल्द ही अपनी अगली फिल्म का डायरेक्शन करेंगे। फिल्म का नाम 'जी ले जरा' है और इसमें प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
लेखक के बारे में
नीरज वर्मा

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग