ऐपशहर

कौन है शाहरुख के जीवन में सबसे खास?

इस अनाम फ‍िल्‍म में 'जब तक है जान' के बाद शाहरुख, अनुष्‍का और कैटरीना एक बार भी साथ नजर आएंगे।

पीटीआई 26 Sep 2017, 12:07 pm
सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा है कि डायरेक्टर आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म का काम बढ़िया चल रहा है। अनुष्का शर्मा भी जल्द ही टीम को जॉइन करेंगी। इस अनाम फिल्म में 'जब तक है जान' के बाद शाहरुख, अनुष्का और कैटरीना एक बार भी साथ नजर आएंगे।
नवभारतटाइम्स.कॉम शाहरुख खान
शाहरुख खान


शाहरुख ने कहा, 'शूटिंग चल रही है। कैटरीना ने टीम को जॉइन किया है। अनुष्का भी एक-दो दिन में जॉइन कर लेंगी। शूट अलग-अलग जगहों पर चल रहा है।' शाहरुख फिल्म में वर्टिकली चैलेंज्ड शख्स का किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि फिल्म में अच्छा लुक दिखने के लिए वीएफएक्स की काफी जरुरत होगी। कहा जा रहा है कि फिल्म अगले साल दिसंबर में रिलीज होगी।

शाहरुख के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण महिला कौन है, ये पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'सभी महिलाएं महत्वपूर्ण हैं। मेरी मां, पत्नी, बेटी, बहन और वे सभी महिलाएं जो मेरे साथ काम कर रही हैं। ये लिस्ट काफी बड़ी है। कई ऐसी हैं जो सीधे मेरे काम से नहीं जुड़ी हैं।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग