ऐपशहर

मौत के मुंह से निकलने के बाद सिंगर परमीश ने किया इमोशनल पोस्ट

अंजान शख्स के गोली मारने के बाद सिंगर परमीश ने फेसबुक पर मां को लेकर इमोशनल पोस्ट लिखा है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 15 Apr 2018, 2:04 pm
पंजाबी सिंगर और ऐक्टर परमीश वर्मा अब खतरे से बाहर हैं। शुक्रवार देर रात को मोहाली में किसी अज्ञात शख्स ने उन्हें गोली मार दी थी। इस घटना के बाद उन्होंने फेसबुक पर काफी इमोशनल पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है, 'बाबा नानक की मेहरबानी से मैं ठीक हूं।
नवभारतटाइम्स.कॉम सिंगर परमीश
सिंगर परमीश


सारे फैंस की दुआ से मेरी किसी से किसी भी तरीके की दुश्मनी नहीं है। जिस तरह मेरी मां आज रोई है, वैसे पंजाब के किसी बेटे की मां कभी न रोए।'
बता दें कि सिंगर परमीश को गोली लगने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करवा दिया गया था, इसी बीच एक पोस्ट वायरल हुई जिसमें पोस्ट करने वाले व्यक्ति का दावा था कि उसने ही परमीश को गोली मारी है।


उसने लिखा था कि इस बार तो परमीश बच गया लेकिन अगली बार नहीं बचेगा। फेसबुक पर यह पोस्ट करने वाले शख्स का नाम दिलप्रीत सिंह दहान था।परमीश पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उनका गाना 'गाल नी कडनी' काफी लोकप्रिय है।

फेसबुक पोस्ट लिख किया पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा को गोली मारने का दावा

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग