ऐपशहर

अनिल कपूर के घर दिवाली पार्टी, सोनम-आनंद ने पपराजियों को दिया सरप्राइज

अनिल कपूर के घर पार्टी में शाहरुख खान, कटरीना कैफ, सैफ अली खान जैसे कई स्टार्स पहुंचे। इस पार्टी की कई तस्वीरें और विडियोज सामने आ चुके हैं। अब इस पार्टी का एक खास विडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 28 Oct 2019, 10:29 pm
बीते दिनों कई स्टार्स ने दिवाली की पार्टी होस्ट की जिनमें बॉलिवुड के तमाम स्टार्स पहुंचे। ऐसी सितारों से भरी एक शाम अनिल कपूर के घर पर भी सजी। हालांकि, यह सिर्फ सिलेब्रिटीज के लिए ही नहीं, उनकी तस्वीर लेने के लिए इकट्ठा पपराजियों के लिए भी खास रही।
नवभारतटाइम्स.कॉम sonamanand


अनिल कपूर के घर पार्टी में शाहरुख खान, कटरीना कैफ, सैफ अली खान जैसे कई स्टार्स पहुंचे। इस पार्टी की कई तस्वीरें और विडियोज सामने आ चुके हैं। हालांकि, अब इस पार्टी का एक बेहद खास विडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

अनुष्का शर्मा ने विराट के साथ की लक्ष्मी पूजा, शेयर की घर की तस्वीरें

अनिल कपूर के घर की पार्टी में सोनम कपूर के साथ उनके पति आनंद आहूजा भी शामिल हुए। हर स्टार पार्टी की तरह यहां भी उनके घर के बाहर पपराजियों की भीड़ लगी थी। पपराजियों को उस वक्त सरप्राइज मिला जब आनंद और सोनम उन्हें दिवाली विश करने के लिए बाहर आए। दोनों ने दिवाली की शुभकामनाओं के साथ पपराजियों को लड्डू भी बांटे। देखिए, विडियो:

View this post on Instagram A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on Oct 27, 2019 at 7:47pm PDT

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग