ऐपशहर

अपने ही गाने पर डांस करने में शरमा गईं सोनम कपूर

यहां सारा अली खान, श्वेता बच्चन, जया बच्चन, ऐश्वर्या राय, सोनम कपूर, डिंपल कपाड़िया जैसे कई बड़े सितारे भी पहुंचे।

टाइम्सऑफइंडिया.कॉम 23 Apr 2018, 12:23 pm
डिजाइनर संदीप खोसला की भतीजी की शादी पिछले हफ्ते हुई थी। इसके बाद उनके रिसेप्शन पार्टी में बॉलिवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। यहां सारा अली खान, श्वेता बच्चन, जया बच्चन, ऐश्वर्या राय, सोनम कपूर, डिंपल कपाड़िया जैसे कई बड़े सितारे पहुंचे।
नवभारतटाइम्स.कॉम sonam-kapoor


इस रिसेप्शन से स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस रिसेप्शन पार्टी का अब एक और दिलचस्प विडियो सामने आया है। इस विडियो में डांस फ्लोर पर सोनम कपूर ठुमके लगा रही हैं। पहले तो सोनम कपूर अपने ही गाने 'प्रेम रतम धन पायो...' पर डांस करने में शरमाती हैं लेकिन बाद में वह फॉर्म में आ जाती हैं और डांस करती हैं। आप भी देखिए, सोनम कपूर का या डांस।

A post shared by Namrata Zakaria (@namratazakaria) on Apr 22, 2018 at 3:21am PDT

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मई में सोनम कपूर बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी करने वाली हैं। खबर है कि सोनम के संगीत में परफॉर्म करने के लिए स्टार्स ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग