बॉलिवुड में दशकों तक फैंस के दिलों पर राज करने वाली ऐक्ट्रेस श्रीदेवी आज ही के दिन दो साल पहले यह दुनिया छोड़ गई थीं। श्रीदेवी दुनिया से जरूर गईं पर अपने परिवार और फैंस के दिलों में अब भी वह जिंदा हैं। श्रीदेवी की बड़ी बेटी और बॉलिवुड ऐक्ट्रस जाह्नवी कपूर ने अपनी मां के साथ बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हर रोज आपको याद करती हूं।'
Sridevi 2nd death anniversary: मां श्रीदेवी के साथ बचपन की तस्वीर शेयर कर जाह्नवी ने जो लिखा है, पढ़कर रो देंगे
श्रीदेवी को दुनिया छोड़े दो बरस बीत गए। हालांकि अब भी लगता है कि वह हमारे बीच ही कहीं है। यही प्यार है उनसे हम सभी का। यह प्यार और सम्मान उन्होंने काफी संघर्ष से कमाया है। आज दूसरी बरसी पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।
नवभारतटाइम्स.कॉम 24 Feb 2020, 10:36 am