ऐपशहर

आर्यन खान की रिहाई के बाद सामने आई बहन सुहाना की पार्टी करते हुए तस्वीर

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद सुहाना की दोस्तों संग पार्टी करते हुए एक तस्वीर सामने आई है। सुहाना की यह तस्वीर उनके एक फैन पेज ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 31 Oct 2021, 2:37 pm
बॉलिवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। फिल्मों में डेब्यू से पहले ही सुहाना की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। भाई आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद सुहाना खान अपनी फैमिली की तस्वीरें शेयर करते हुए भाई और परिवार के प्रति प्यार जता रही थीं। अब आर्यन की जमानत पर रिहाई के तुरंत बाद ही सुहाना की पार्टी करती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम suhana

कुछ दिनों तक 'मन्‍नत' से बाहर नहीं निकलेंगे आर्यन खान! भाई से मिलने मुंबई आ रही हैं सुहाना
आर्यन के मन्नत आने के एक दिन बाद ही सुहाना की दोस्तों के साथ पार्टी करती हुई तस्वीर सामने आई है। सुहाना खान के फैन पेज पर यह तस्वीर शेयर की गई है। इसमें सुहाना ब्लू कलर के टॉप और मेकअप में अपनी फ्रेंड को गले लगाती नजर आ रही हैं। हालांकि यह पता नहीं चला है कि सुहाना की यह तस्वीर एक दिन पहले की ही है या पुरानी है। देखें सुहाना की यह तस्वीर:

दोस्तों के साथ पार्टी करतीं सुहाना खान


इससे पहले सुहाना खान ने आर्यन की जमानत की खबर के बाद अपनी और आर्यन की शाहरुख खान के साथ बचपन की तस्वीर शेयर की थी।
View this post on Instagram A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

बता दें कि सुहाना खान इस समय न्यू यॉर्क में फिल्म स्टडीज की पढ़ाई कर रही हैं। फैन्स पिछले काफी समय से सुहाना के बॉलिवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आर्यन की रिहाई के बाद सुहाना जल्द ही मुंबई वापस आ सकती हैं।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग