ऐपशहर

'राब्ता' का नया सॉन्ग 'मैं तेरा बॉयफ्रेंड' सुना आपने?

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन स्टारर 'राब्ता' का एक और मजेदार पंजाबी गाना रिलीज़ किया गया है, जिसे आप इस साल अपने पार्टी सॉन्ग में शामिल कर सकते हैं...

नवभारतटाइम्स.कॉम 23 May 2017, 1:02 pm
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सनन स्टारर 'राब्ता' का एक और मजेदार पंजाबी गाना रिलीज़ किया गया है, जिसे आप इस साल अपने पार्टी सॉन्ग में शामिल कर सकते हैं। गाने का टाइटल है, 'मैं तेरा बॉयफ्रेंड।'
नवभारतटाइम्स.कॉम raabta


दरअसल, यह गाना जे. स्टार के पॉप्युलर सॉन्ग का रीक्रिएशन है, जिसमें सुशांत के ऐब्स भी आपको दिख जाएंगे। इसे गाया है अरिजीत सिंह ने और लिरिक्स में बदलाव किया है कुमार ने, जबकि इसे कोरियॉग्राफ किया है अहमद खान ने। नेहा कक्कड़ ने ऐक्ट्रेस के लिए दी है अपनी आवाज़।

पूरे गाने में सुशांत शर्टलेस नज़र आए हैं और गाने में उनके ऐब्स और मूव्स परफेक्ट दिखे हैं। कृति काफी गॉरजस नज़र आ रही हैं। 'राब्ता' एक लव स्टोरी है, जिसमें सुशांत और कृति लीड भूमिका में हैं। दिनेश विजान इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में दिखेंगी। यह फिल्म 9 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग