ऐपशहर

सुशांत केसः अमृता फडणवीस बोलीं- मुंबई ने खो दी मानवता, रेणुका शहाणे ने याद दिलाए पुराने दिन

बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस एक ट्वीट कर के लोगों के निशाने पर आ गई हैं।

नवभारतटाइम्स.कॉम 4 Aug 2020, 5:44 pm
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस के रवैये को लेकर हर तरफ उसकी आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ यही सुनने को मिल रहा है कि मुंबई पुलिस मामले को दबाना चाहती है और इसलिए बिहार पुलिस का सहयोग नहीं कर रही है। अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस एक ट्वीट कर के लोगों के निशाने पर आ गई हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम sushant singh rajput death case renuka shahane reaction on amruta fadnavis tweet
सुशांत केसः अमृता फडणवीस बोलीं- मुंबई ने खो दी मानवता, रेणुका शहाणे ने याद दिलाए पुराने दिन


मुंबई जीने के लिए सुरक्षित नहीं बची

अमृता फडणवीस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत के केस को जिस तरह से संभाला जा रहा है, मुझे लगता है कि मुंबई ने अपनी मानवता खो दी है। निर्दोष और स्वाभिमानी नागरिकों के लिए अब मुंबई जीने के लिए सुरक्षित नहीं बची है।'

अमृता फडणवीस का ट्वीट

रेणुका ने कहा- कृपया सुशांत की मौत को राजनीतिक रूप न दें

अमृता फडणवीस के ट्वीट पर रेप्लाई करते हुए ऐक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने लिखा, कृपया सुशांत की मौत को राजनीतिक रूप न दें। मुंबई और यहां के लोगों के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें। आपके पास जो ताकत है, उसका सही इस्तेमाल करें और पुलिस जांच में मदद करें। अगर वह सीएम की पत्नी होती, तो वह मुंबई के बारे में ऐसा कोई बयान नहीं देती, चाहे जो भी हालात हों। याद रखें एल्फिंस्टन पुल देवेंद्र फडणवीस की सरकार में ही गिरा था। उसमें मुंबई के कई नागरिक मारे गए थे, लेकिन उस समय उन्होंने मुंबई के सुरक्षित नहीं होने या हार्टलेस होने के बारे में कुछ नहीं कहा था।

रेणुका शहाणे का ट्वीट

रेणुका शहाणे का ट्वीट

शिवसेना-एनसीपी के निशाने पर अमृता

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले पर अमृता फडणवीस के इस ट्वीट के बाद बाद ऐक्ट्रेस रेणुका शहाणे के अलावा एनसीपी की नेता अदिति नलवड़े और शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी उन्हें अपने निशाने पर ले लिया।

मुंबई पुलिस पर बिहार पुलिस का सहयोग न करने का आरोप

बताते चलें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार पुलिस टीम को लीड करने मुंबई पहुंचे पटना के एसपी विनय तिवारी को बीएमसी ने क्वॉरंटीन कर दिया था। इसके अलावा बिहार सरकार और बिहार के डीजीपी ने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस उनकी पुलिस टीम को सहयोग नहीं कर रही है।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग