ऐपशहर

मंदिर में गायब हुईं स्वरा भास्कर की कोल्हापुरी चप्पल, शेयर किया विडियो

चारों तरफ गणपति सेलिब्रेशन चल रहा है ऐसे में बॉलिवुड सिलेब्स इस जश्न में शामिल होने से पीछे कैसे रह सकते हैं, लेकिन इस जश्न के दौरान स्वरा भास्कर के साथ एक इंट्रेस्टिंग वाकया हुआ।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 11 Sep 2019, 12:00 pm
मंदिर में कई बार ऐसा आपके साथ भी हुआ होगा कि आप पूजा करके वापस निकले और आपके फुटवेअर न मिले हों। अब ऐसी ही घटना का शिकार हुईं ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर। स्वरा मुंबई के लालबागचा राजा मंदिर में कोल्हापुरी चप्पल पहनकर पहुंचीं लेकिन उन्हें लौटना नंगे पैर पड़ा।
नवभारतटाइम्स.कॉम स्वरा भास्कर


पूरा देश जहां गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन में डूबा है वहीं बॉलिवुड सिलेब्स भी इस रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। मुंबई में गणेशजी की बड़े-बड़े पांडाल लगे हैं ऐसे ही एक पांडाल में पूजा के लिए स्वरा भास्कर ऊपर से नीचे तक सज-धजकर पहुंचीं लेकिन बिना चप्पलों के लौटना पड़ा।

View this post on Instagram #Watch: @reallyswara lost her footwear when she visited #LalbaughchaRaja in #Mumbai 📸 A post shared by Zoom TV (@zoomtv) on Sep 10, 2019 at 7:24pm PDT

यह मजेदार घटना मंगलवार रात को हुई। उन्होंने अपनी इंस्टास्टोरी पर भी इस बारे में शेयर किया है। इसमें वह लाल रंग का सलवार कुर्ता पहने हैं और नंगे पैर दिखाई दे रही हैं। वह मजाक में कहती नजर आ रही हैं, ये होती है सच्ची श्रद्धा, नंगे पैर मैं भगवान के पास गई हूं। उन्होंने यह भी लिखा है कि मुंबई में सबसे मांग वाले देवता के दर्शन ही क्या अगर आपके जूते न खोएं।


वर्क फ्रंट पर बात करें तो स्वरा फराज आरिफ की फिल्म शीर कोरमा में नजर आएंगी फिल्म में उनके साथ शबाना आजमी और दिव्या दत्ता भी होंगी। फिल्म की कहानी LGBTQ+ पर आधारित होगी।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग