ऐपशहर

'परी' के लुक के लिए इस तरह हुआ अनुष्का का मेकअप

अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' अगले हफ्ते ही रिलीज हो रही है। जब इस फिल्म का पोस्टर आया था तभी से इसमें अनुष्का के लुक की काफी चर्चा हो रही है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 24 Feb 2018, 10:42 pm
अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' अगले हफ्ते ही रिलीज हो रही है। जब इस फिल्म का पोस्टर आया था तभी से इसमें अनुष्का के लुक की काफी चर्चा हो रही है। इसमें अनुष्का काफी डरावनी नजर आ रही हैं और उनके पूरे चेहरे पर कट है। अब तक अपने पोस्टर, टीजर और ट्रेलर से अनुष्का दर्शकों को अच्छा-खासा डरा चुकी हैं और अब फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम anushka


फिल्म का ज्यादा प्रमोशन नहीं किया गया और न ही प्रमोशन के लिए कोई इंटरव्यू दिया गया क्योंकि निर्माता नहीं चाहते थे कि फिल्म के पर्दे पर आने से पहले उसके बारे में कोई भी बात बताई जाए। हालांकि रिलीज के एक हफ्ते पहले अनुष्का ने एक विडियो शेयर किया है। इस विडियो में बताया गया है कि कैसे उनके हॉरर लुक के लिए उनका और अन्य ऐक्टर्स का मेकअप किया गया। यह विडियो अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Feb 23, 2018 at 11:08pm PST

होली के मौके पर अनुष्का की यह फिल्म रिलीज हो रही है। यह अनुष्का की पहली हॉरर फिल्म है। इसके बाद वह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आएंगी। इस फिल्म का टीजर आ चुका है और शाहरुख का बौना किरदार लोगों ने खूब पसंद किया है। इसमें अनुष्का के अलावा कैटरीना कैफ भी हैं।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग