ऐपशहर

पीएम मोदी पर तंज कस फंसे केजरीवाल, कोएना मित्रा ने उन्हीं के अंदाज़ में दिया जवाब

मोदी के एक दिन के अनशन की खबर पर अरविंद केजरीवाल को तंज कसना भारी पड़ गया, क्योंकि उनके इस तंज का जवाब कोएना मित्रा ने उन्हीं के अंदाज़ में दे दिया है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 11 Apr 2018, 1:34 pm
इस पूरे बजट सत्र में संसद की कार्यवाही ठप्प रहने के विरोध में पीएम मोदी एक दिन के अनशन पर रहेंगे। मोदी के इसी अनशन की खबर पर अरविंद केजरीवाल को तंज कसना भारी पड़ गया, क्योंकि उनके इस तंज का जवाब कोएना मित्रा ने उन्हीं के अंदाज़ में दे दिया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम koena-kejriwal


दरअसल, बीते 5 मार्च से शुरू बजट सत्र में लोकसभा और राज्यसभा में किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई और सत्र में दोनों सदनों में एक दिन भी प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चला। इस पूरे बजट सत्र में संसद की कार्यवाही ठप्प रहने पर सरकार ने विपक्ष को दोषी बताते हुए गुरुवार को बीजेपी के सभी सांसद के साथ एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठेंगे। अरविंद केजरीवाल ने इस खबर पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'अब यह वाकई क्यूट है...सिर्फ एक दिन का उपवास...खुद के खिलाफ।'


अरविंद के इस ट्वीट का मजा लेते हुए कोएना ने भी ट्वीट कर डाला। उन्होंने केजरीवाल पर तंज कसते हुए लिखा है, 'आप सबसे क्यूट हैं। आप अपने क्यूट क्यूट झूठ के लिए लोगों से माफी मांगते रहते हैं। मौन व्रत के बारे में आपका क्या खयाल है? वैसे यह क्यूट क्यूट मानहानि वाले केस से आपको बचाएगा।'


यहां बताना चाहेंगे कि फिल्मी दुनिया से दूर रह रहीं कोएना इन दिनों अक्सर राजनीतिक मुद्दों पर अपनी टिप्पणी देती रहती हैं। हाल ही में रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे पर भी ऐक्ट्रेस शबाना आजमी और कोएना मित्रा आमने-सामने आ गई थीं। कोएना मित्रा ने ट्विटर पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए रोंहिग्याओं को शरण देना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। कोएना के इस ट्वीट पर शबाना आजमी का कहना था कि सभी लोगों को आतंकवादी कहना गलत होगा। दोनों ऐक्ट्रेसेस के बीच ट्विटर विवाद कोएना के एक ट्वीट से हुआ था। दरअसल शुक्रवार को कोएना ने ट्वीट कर लिखा था, 'रोहिंग्या को आतंकी गतिविधियों के चलते म्यांमार और श्रीलंका से बाहर कर दिया गया, लेकिन सीएम ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में उन्हें जमीन दे रही हैं और रहने के लिए जगह दे रही हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।'

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग