ऐपशहर

मशहूर संगीतकार Khayyam आईसीयू में भर्ती, हालत नाजुक

दिग्गज संगीतकार खय्याम को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है वह आईसीयू में हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

एएनआई 16 Aug 2019, 10:47 am
हिन्दी सिनेमा के वेटरन डायरेक्ट-कम्पोजर खय्याम को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के सुजय अस्पताल में भर्ती किया गया है। पद्म भूषण और संगीत नाटक अकैडमी से नवाजे जा चुके संगीतकार खय्याम की लंग्स में इंफेक्शन के कारण हालत गंभीर है। इस बारे में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयीज यूनियन के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने जानकारी दी है।
नवभारतटाइम्स.कॉम khayyam
फाइल फोटो


खय्याम ने कई हिट फिल्मों जैसे 'कभी-कभी' और 'उमराव जान' के लिए म्यूजिक कंपोज किया था। इन मूवीज के गाने एवरग्रीन माने जाते हैं। मोहम्मद जहुर 'खय्याम' हाशमी ने संगीत की दुनिया में अपना सफर 17 साल की उम्र में लुधियाना से शुरू किया था। उन्हें अपने करियर का पहला मेजर ब्रेक ब्लॉकबस्टर मूवी 'उमराव जान' से मिला था, जिसके गाने आज भी इंडस्ट्री में और लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए हैं।

खय्याम को इस फिल्म के बेहतरीन संगीत के लिए नैशनल अवॉर्ड व फिल्मफेयर अवॉर्ड के साथ ही कई पुरस्कारों से नवाजा गया था।

संगीतकार खय्याम के नॉन-फिल्मी गानों को भी फैन्स काफी पसंद करते हैं, खासतौर पर 'पांव पड़ूं तोरे श्याम', 'बृज में लौट चलो' और 'गजब किया तेरे वादे पर ऐतबार किया'। उन्होंने मीना कुमारी की ऐल्बम, जिसमें ऐक्ट्रेस ने कविताएं गाई थीं, उसके लिए भी म्यूजिक कंपोज किया था।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग