ऐपशहर

Bappi Lahiri इस वजह से पहनते थे इतना Gold, खुद बताई थी इसके पीछे की दिलचस्प कहानी

बप्पी दा गले में ढेर सारी चेन पहनते थे। उनकी इस अलग बात ने सभी का ध्यान खींचा था और हर तरफ इसकी चर्चा भी होती थी। लोग ये तक कहते थे कि वो शो ऑफ के लिए सोने की इतनी चेन पहनते हैं! लेकिन एक बार सिंगर ने इसका खुलासा किया और खुद बताया कि इसके पीछे की कहानी क्या है।

Edited byसोनम कनौजिया | नवभारतटाइम्स.कॉम 16 Feb 2022, 9:13 am
बॉलिवुड के पॉप्युलर सिंगर-कंपोजर बप्‍पी लहिरी (Bappi Lahiri) को सिर्फ अपने गानों के लिए ही मशहूर नहीं थे, बल्कि उन्हें 'गोल्ड मैन' (Bappi Lahiri Gold Man) भी कहा जाता था। बप्पी दा गले में ढेर सारी चेन पहनते थे। उनकी इस अलग बात ने सभी का ध्यान खींचा था और हर तरफ इसकी चर्चा भी होती थी। लोग ये तक कहते थे कि वो शो ऑफ के लिए सोने की इतनी चेन पहनते हैं! लेकिन एक बार सिंगर ने इसका खुलासा किया और खुद बताया कि इसके पीछे की कहानी क्या है।
नवभारतटाइम्स.कॉम bappi lahiri


बप्पी दा ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि वो शो ऑफ के लिए इतना सोना नहीं पहनते थे, बल्कि वो अमेरिकी पॉप स्टार एल्विस प्रेस्ली से बहुत इंस्पायर थे। एल्विस भी अपने कॉन्सर्ट में सोने की कई सारी चेन पहनते थे।


बप्‍पी लहिरी ने कहा था, 'मैं जब एल्विस को देखता था, तब सोचता था कि जब मैं मशहूर हो जाऊंगा तो अपनी भी एल्विस जैसी ही छवि बनाऊंगा।' इसके साथ ही वो ये भी मानते थे कि सोना पहनना उनके लिए लकी है।

Bappi Lahiri ने बॉलिवुड की 'डिस्को' गानों से कराई थी पहचान, 3 साल की उम्र में ही बजाते थे तबला
जानकारी के मुताबिक, बप्‍पी लहिरी ने 2014 में बताया था कि उनके पास करीब साढ़े 700 ग्राम सोना और करीब 5 किलो चांदी है। हालांकि, अब इस बात को काफी साल गुजर गए हैं तो अब उनके पास सोना-चांदी कितना बढ़ा होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। बप्पी दा के पास उनकी वाइफ से भी ज्यादा सोना है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बप्‍पी लहिरी कुल 20 करोड़ की संपत्ति है।
लेखक के बारे में
सोनम कनौजिया
नवभारतटाइम्स डॉट कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। लखनऊ यूनिवर्सिटी और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से शिक्षा ग्रहण की है। दैनिक भास्कर डॉट कॉम से करियर की शुरुआत हुई। इसके बाद न्यूज नेशन, नेशनल वॉइस, इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। खबरें लिखने के साथ-साथ कैमरे के संग भी जुगलबंदी रही है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है।... और पढ़ें

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग