ऐपशहर

अनुष्का शेट्टी ने बताया, लोग क्यों जोड़ते हैं उनका और प्रभास का नाम

'बाहुबली' ऐक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी और उनके को-स्टार प्रभास के लिंकअप की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि उनके और प्रभास के बीच कैसा बॉन्ड है और शादी पर भी बात की।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 16 Mar 2020, 9:47 am
साउथ ऐक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का नाम कई बार उनके 'बाहुबली' को-स्टार प्रभास से जोड़ा जा चुका है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि प्रभास से उनकी किस तरह की बॉन्डिंग है।
नवभारतटाइम्स.कॉम अनुष्का-प्रभास
अनुष्का-प्रभास


साथ में दी हैं कई हिट फिल्में
अनुष्का शेट्टी जबसे रील लाइफ में प्रभास के संग दिखाई दी हैं उनके फैंस उन्हें रियल लाइफ में भी साथ देखना चाह रहे हैं। दोनों के डेट करने की खबरें कई बार सुर्खियों में रह चुकी हैं। दोनों सुपरस्टार्स ने साथ में कई फिल्में की हैं जिनमें 'मिर्जी' 'बिल्ला' 'बाहुबली' पार्ट 1 और 2 दोनों शामिल हैं। दोनों की अलग ही फैन फॉलोइंग है।

प्राइवेट रखती हैं पर्सनल लाइफ
अनुष्का इंडस्ट्री में 15 साल पूरे कर चुकी हैं और दर्शकों के सामने अपनी ऐक्टिंग स्किल्स भी साबित कर चुकी हैं। उनकी पर्सनल लाइफ पर अक्सर चर्चे होते रहते हैं। हालांकि वह इसे प्राइवेट रखने की कोशिश करती हैं।

View this post on Instagram A post shared by AnushkaShetty (@anushkashettyofficial) on Oct 5, 2018 at 1:24am PDT

प्रभास हैं 3 AM फ्रेंड
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने अपने और प्रभास के लिंकअप की खबरों के बारे में बात की। अनुष्का ने बताया कि प्रभास उनके 3am फ्रेंड हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का बताती हैं कि प्रभास को 15 साल से ज्यादा वक्त से जानती हैं और वह उनके 3am फ्रेंड हैं। दोनों का नाम अक्सर इसलिए जोड़ा जाता है किउन दोनों की शादी नहीं हुई है और स्क्रीन पर उनकी जोड़ी काफी अच्छी लगती है।

शादी के लिए नहीं है प्रेशर
अनुष्का ने यह भी कहा कि अगर उनके बीच कुछ होता तो अब तक सामने आ चुका होता क्योंकि वे दोनों ही इमोशंस नहीं छिपाते। उन्होंने शादी के बारे में बताया कि उनका परिवार समझता है कि वह सेंसिटिव हैं इसलिए चीजों में टाइम लग रहा है।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग