ऐपशहर

आर्या और सायशा के घर आई नन्ही परी, ऐक्टर विशाल ने शेयर की गुड न्यूज

दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री का सबसे मशहूर जोड़ा आर्या (aarya )और सायशा (sayyeshha) की जिंदगी में एक न्नही परी आई है। सोशल मीडिया पर फैन्स और दोस्त इस प्यारे से जोड़े को मुबारकबाद दे रहे हैं।

नवभारतटाइम्स.कॉम 24 Jul 2021, 7:00 pm
दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री का सबसे मशहूर जोड़ा आर्या (aarya )और सायशा सहगल (sayyeshha) की जिंदगी में एक न्नही परी आई है। यह खबर आर्या के सबसे अच्छे दोस्त विशाल द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। विशाल (vishal) ने ट्विटर पर यह खबर लोगों के साथ शेयर की है और जोड़े को मुबारकबाद दी। इसके अलावा फैन्स और दोस्त इस प्यारे से जोड़े को मुबारकबाद दे रहे हैं। बताते चलें कि सायशा सहगल दिलीप कुमार और शायरा बानो की नातिन हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम सायशा और आर्या
सायशा और आर्या


विशाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'काफ़ी खुशी के साथ ये खबर आप लोगों तक पहुंचा रहा हूं, वाकई मुझे चाचा बनकर काफ़ी खुशी मिल रही है। मेरा भाई जेमी और सायशा को एक प्यारी सी बेटी हुई है। शूट के बीच में काफ़ी इमोशनल हो रहा हूं। हमेशा इनके लिए भगवान से अच्छा ही चाहूंगा, इंशाअलल्हा, बच्ची पर हमेशा अपनी मेहर बनाए रखना, मेरी प्यारी सायशा और आर्या जो एक पिता की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं।'


आर्या और सायशा की प्यारभरी कहानी 2018 में रिलीज हुई एक फिल्म सेट पर शुरू हुई। एक साल डेट करने का बाद मार्च 2019 में इस कपल ने धूम-धाम से अपने परिजनों और दोस्तों के साथ मिलकर की शादी। करियर की बात करें तो, आर्या की हाल में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'सरपट्टा परमभारी' काफ़ी सफल रही है। इस फिल्म को लोगों ने 2021 की सबसे अच्छी फिल्म का दर्जा दिया है। वहीं जल्द ही विशाल और आर्या दोनों तमिल फिल्म 'एनिमी 3' में दिखेंगे।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग