ऐपशहर

'फनीमैन' दानिश सैत ने गर्लफ्रेंड अन्‍या से रचाई शादी, सामने आई पहली फोटो

कन्नड़ टीवी ऐक्टर और 'फनीमैन' के नाम से मशहूर दानिश सैत गुरुवार को अपनी मंगेतर अन्या रंगास्वामी (Anya Rangaswami) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।

नवभारतटाइम्स.कॉम 10 Jun 2021, 5:02 pm
कन्नड़ टीवी ऐक्टर और 'फनीमैन' के नाम से मशहूर दानिश सैत गुरुवार को अपनी मंगेतर अन्या रंगास्वामी (Anya Rangaswami) के साथ शादी के बंधन में बंधे। दानिश और अन्या ने अपनी शादी को काफी निजी रखते हुए सिर्फ करीबी लोगों को ही बुलाया था। पिछले साल दिसंबर में दानिश सैत ने अपने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से सगाई की थी।
नवभारतटाइम्स.कॉम Danish Sait


दानिश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की जानकारी फैन्स के साथ शेयर की है। दानिश ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अन्या और मैंने बुधवार को रजिस्टर मैरिज कर लिया है। गुरुवार के दिन 15 सदस्यों की मौजूदगी में हमने शादी की। हम एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। प्लीज हमें आशीर्वाद दें और प्यार बनाए रखें।'

View this post on Instagram A post shared by Danish sait (@danishsait)

दानिश और अन्या की शादी में निर्देशक और उनके करीबी दोस्त साद खान भी शामिल हुए। साद खान ने कहा, 'मैं दानिश और अन्या के लिए बहुत खुश हूं। पिछले नौ साल से दानिश और अन्या को जानता हूं। दोनों साथ में बहुत शानदार लगते हैं। दोनों साथ में बहुत ज्यादा खुश हैं। बेशक ये सोशल डिस्टेंसिंग का समय है, लेकिन प्यार ही है जो हम सभी को करीब रखेगा।'

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग