ऐपशहर

पूजा हेगड़े का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, घंटों परेशान रही ऐक्ट्रेस

पूजा हेगड़े की डिजिटल टीम तुरंत उनके अकाउंट को सही करने में जुट गई थी। पर घंटों तक पूजा परेशान रहीं। हालांकि ट्विटर के जरिए उन्होंने अपने फैंस को इंस्टा अकाउंट के हैक होने की जानकारी दे दी थी। जानिए पूरा मामला।

नवभारतटाइम्स.कॉम 28 May 2020, 11:48 am
साउथ की फेमस ऐक्ट्रेस पूजा हेगड़े का इंस्टाग्राम अकाउंट बुधवार रात हैक कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पूजा की डिजिटल टीम ने आखिरकार इसे वापस पटरी पर लाने में सफलता हासिल कर ली। इस दौरान पूजा बेहद परेशान दिखीं। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी टीम को इसके लिए बधाई दी और फैंस को भी शुक्रिया कहा।
नवभारतटाइम्स.कॉम when pooja hegde instagram account was hacked the actress was upset for hours thinking
पूजा हेगड़े का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, घंटों परेशान रही ऐक्ट्रेस



हैक होने की जानकारी होते ही फैंस को किया सतर्क

पूजा ने खुद इसकी जानकारी देते हुए कहा, जब मुझे अपने अकाउंट के हैक होने की जानकारी मिली मैंने तुरंत अपने फैंस को सतर्क कर दिया कि वे कोई भी मैसेज या किसी भी तरह की जानकारी शेयर ना करें। उन्होंने कहा कि उन्हें इसको लेकर डर था कि उनके अकाउंट से कुछ गलत न कर दिया जाए।

डिजिटल टीम ने तुरंत शुरू किया काम

ट्वीट के जरिए पूजा ने अपने फैंस से इस दौरान बात की। उन्होंने लिखा, मुझे अपनी अपनी टीम से जानकारी मिली है कि मेरा इंस्टा अकाउंट हैक कर लिया गया है। मेरी डिजिटल टीम इसे वापस करने में जुटी हुई है। फिलहाल आप वहां कुछ भी शेयर ना करें।

ठीक होने पर भी पूजा ने दी जानकारी

इसके बाद पूजा की टीम ने तेजी से काम करते हुए करीब एक घंटे के भीतर इस पर काबू पा लिया। इसके बाद पूजा ने फिर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, मैं करीब घंटे भर चिंतित रही। आखिरकार मेरी टीम ने सफलता हासिल कर ली है। अब हम फिर साथ हैं। इस बीच जो भी संदेश इधर-उधर हुए होंगे, सब अब अपनी जगह हैं।

हैकर्स ने यह किया

बताया जा रहा है कि पूजा के अकाउंट को हैक कर हैकर्स ने इसके जरिए उनके साथ की कुछ ऐक्ट्रेसेस पर मीम बनाए। इसमें सुपरस्टार सामंथा भी शामिल हैं। उन्होंने सामंथा की तस्वीर लगाकर लिखा कि ये ऐक्ट्रेस हमें खास सुंदर नहीं लगती है।

लॉकडाउन के बाद कई फिल्में हैं कतार में

अकाउंट हैक होने के बाद से परेशान पूजा के चेहरे पर इसके बाद कहीं जाकर खुशी मिली। बता दें कि पूजा हेगड़े की पिछली फिल्म साउथ स्टार अल्लू अर्जुन के साथ आई थी। लॉकडाउन के बाद भी उनके पास कई बड़े ऑफर्स हैं।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग