ऐपशहर

इश्कबाज, 8 मई 2018: फिर साथ आए शिवाय-अनिका

'इश्कबाज' में पिंकी रूप को सभी के सामने एक्सपोज कर देती है और रूप अपने जुर्म को कबूल कर लेती है। वहीं शिवाय और अनिका भी फिर से साथ आ गए हैं।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 9 May 2018, 12:19 pm
'इश्कबाज' में पिंकी रूप को सभी के सामने एक्सपोज कर देती है और रूप अपने जुर्म को कबूल कर लेती है। हालांकि वह यह भी कहती है कि उन लोगों के पास उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। तभी शिवाय रूप को अपना फोन दिखाता है और कहता है कि उसने रूप की कही सभी बातों को रेकॉर्ड कर लिया है। शिवाय कहता है कि उसने रूप पर कभी विश्वास नहीं किया और वह हमेशा से जानता था कि अनिका निर्दोष है।
नवभारतटाइम्स.कॉम ishqbaaz may 8


शिवाय मेंटल हॉस्पिटल से कुछ लोगों को बुलाता है और रूप को उनके साथ भेज देता है। साथ ही वह रूप को धमकी देता है कि अगर उसने उसकी फैमिली की इमेज खराब करने की कोशिश की तो वह उसके खिलाफ ऐक्शन लेगा।

इसके बाद पिंकी शिवाय से घर जाकर अनिका को लाने के लिए कहती है। जहां सभी यह सोच रहे होते हैं कि आखिर अनिका कहां होगी, शिवाय कहता है कि वह जानता है कि इस बारे में किसे पता होगा। शिवाय साहिल को फोन करता है और अनिका के बारे में पूछता है। साहिल उसे बताता है कि अनिका वापस आने के लिए कैब बुक कर रही होगी। शिवाय टैक्सी स्टैंड पहुंचता है और वह वहां एक महिला को कैब में जाते हुए देखता है और उसे अनिका मान लेता है। वह दुखी हो जाता है, लेकिन तभी अनिका उसे आवाज लगाती है। अनिका शिवाय से कहती है कि वह यह शहर छोड़कर नहीं जा सकती क्योंकि वह उससे बेहद प्यार करती है।

शिवाय अनिका से कहता है कि इस बार उसे उस पर विश्वास करना चाहिए था क्योंकि उसने अपनी फैमिली के बजाय उसका साथ दिया। शिवाय ने अनिका से सच इसलिए छुपाकर रखा ताकि वह यह साबित कर सके कि उसके पिता निर्दोष हैं। यह सुनकर अनिका कहती है कि रूप ने उसे इस हद तक उकसाया कि उसके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया।

इसके बाद शिवाय और अनिका हमेशा एक-दूसरे के साथ रहने का वादा करते हैं और ओबरॉय मेंशन लौट आते हैं। पिंकी और घर के बाकी सभी लोग दोनों को साथ देख बहुत खुश होते हैं। आगे की कहानी जानने के लिए पढ़ते रहें 'इश्कबाज' का डेली अपडेट।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग