ऐपशहर

कुमकुम भाग्य: प्रज्ञा ने देखा सिमॉनिका जिंदा है

प्रज्ञा सोचती है कि उसे पता था कि सिमॉनिका जिंदा है। वह उसका कच्चा चिट्ठा सबके सामने लाकर उसे जेल भेजने का सोचती है।

टाइम्सऑफइंडिया.कॉम 7 Apr 2018, 4:35 pm
कुमकुम भाग्य के इस एपिसोड में प्रज्ञा रोड पर अभि को याद करते हुए चलती है। वह एक बेंच पर बैठ जाती है। उसे दादी की बातें याद आती है कि वह हार नहीं मान सकती और उसे अभि को किसी भी हाल में अभि को बचाना है। तभी वहां एक कार रुकती है और प्रज्ञा उसमें बैठी महिला को देखती है। वह देखकर हैरान हो जाती है कि सिमॉनिका जिंदा है।
नवभारतटाइम्स.कॉम kumkumB


उधर पूरब अस्पताल से निकलकर प्रज्ञा को ढूंढता है। प्रज्ञा सोचती है कि उसे पता था कि सिमॉनिका जिंदा है। वह उसका कच्चा चिट्ठा सबके सामने लाकर उसे जेल भेजने का सोचती है। वह सिमॉनिका की गाड़ी का पीछा करती है। तभी पूरब वहां पहुंचता है। प्रज्ञा उसे बताती है कि सिमॉनिका जिंदा है। वह उसे बताती है कि अब वे अभि को बचा सकते हैं।

आलिया तनु को बताती है कि अभि उससे नहीं मिलना चाहता है और वह प्रज्ञा के बारे में बात करता रहता है। पूरब और प्रज्ञा अभि से मिलते हैं। वह उसे गले लगाकर रोने लगती है। अभि उसे बताता है कि उसपर सिमॉनिका की हत्या का आरोप है लेकिन प्रज्ञा उसे बताती है कि सिमॉनिका जिंदा है और उसने उसे कार में देखा है।

वह उसे सिमॉनिका को ढूंढने का वादा करती है। उसे उसके वकील का फोन आता है। पूरब को लगता है कि प्रज्ञा को गहरा सदमा लगा है और उसे वहम हो रहा है लेकिन अभि को विश्वास है यह बात प्रज्ञा की कल्पना नहीं थी।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग