ऐपशहर

मिट गई दूरियां, साथ नजर आएंगे सलमान खान और संजय दत्त!

पिछले दिनों संजय दत्त और सलमान खान के बीच दूरियों की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनी थीं। हालांकि, संजय ने दोनों के बीच किसी भी मनमुटाव से मना किया था...

नवभारत टाइम्स 9 Sep 2016, 9:21 am
पिछले दिनों संजय दत्त और सलमान खान के बीच दूरियों की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनी थीं। हालांकि, संजय ने दोनों के बीच किसी भी मनमुटाव से इनकार किया था।
नवभारतटाइम्स.कॉम salman khan and sanjay dutt to shoot together for tv show
मिट गई दूरियां, साथ नजर आएंगे सलमान खान और संजय दत्त!


अब खबर है कि सलमान और संजय एक साथ एक टीवी शो में नजर आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार टीवी पर रितेश देशमुख और साजिद खान के सिलेब्रिटी टॉक शो 'यारों की बारात' में दोनों कलाकार साथ नजर आ सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि रितेश देशमुख सलमान के काफी करीब हैं, तो वहीं साजिद संजय दत्त के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में दोनों ने इन सितारों को अपने शो पर साथ लाने के बारे में सोचा।

फिलहाल दोनों की डेट्स पर काम चल रहा है। अब देखना यह है कि क्या संजू बाबा और सलमान खान एक-दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने के लिए तैयार होते हैं या नहीं।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग