ऐपशहर

यह है केबीसी रजिस्ट्रेशन के लिए दूसरे दिन का सवाल

गुरुवार को इसका दूसरा सवाल सामने आया। रजिस्ट्रेशन के लिए दूसरे दिन पूछा गया सवाल एक हिंदी मुहावरे से संबंधित था।

नवभारतटाइम्स.कॉम 8 Jun 2018, 12:06 pm
अमिताभ बच्चन जल्दी ही 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 10 के साथ टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। यह अब तक का सबसे लोकप्रिय क्विज शो है और बिग बी इसके 8 सीजन को होस्ट कर चुके हैं। इस शो के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और बुधवार को रजिस्ट्रेशन के लिए पहला सवाल पूछा गया था।
नवभारतटाइम्स.कॉम amitabh-kbc


गुरुवार को इसका दूसरा सवाल भी सामने आया। रजिस्ट्रेशन के लिए दूसरे दिन पूछा गया सवाल एक हिंदी मुहावरे से संबंधित था। दूसरे दिन दर्शकों से पूछा गया कि इनमें से किस मुहावरे का इस्तेमाल 'बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने के लिए होता है?' सवाल का जवाब देने लिए चार ऑप्शन दिए गए थे।


इसका जवाब देने के लिए दर्शकों को 509093 पर जवाब एस एम एस करना है। उदाहरण के लिए अगर आपका जवाब ऑप्शन A है तो आपको टाइप करना है KBC A 25 M और दिए गए नंबर पर भेजना है। बता दें कि यहां 25 की जगह आप अपनी उम्र लिखेंगे और M या F से अपना जेंडर लिखेंगे।

इससे पहले अमिताभ बच्चन इस शो के प्रोमो में रैप करते हुए नजर आए थे। बिग बी ने साल 2000 में इस शो के पहले सीजन के साथ टीवी पर डेब्यू किया था। इसके बाद ये अब तक वह इसके 8 सीजन होस्ट कर चुके हैं। बीच में केबीसी के दो सीजन शाहरुख खान ने भी होस्ट किए थे।

केबीसी के प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने किया मजेदार रैप

रजिस्ट्रेशन के लिए पहले दिन पूछा गया था कि भारत में राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार किसके हाथों दिया जाता है? इसके जवाब के लिए चार विकल्प दिए गए थे, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति या सेंसर बोर्ड के अध्यशक्ष।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग