बिग बॉस 11 के खत्म होने के बाद इसमें भाग लेने वाले कंटेस्टेंट जमकर मस्ती कर रहे हैं। हाल में हमने देखा था कि बिग बॉस की विजेता शिल्पा शिंदे ने किस तरह अपने स्वैग के साथ डांस फ्लोर पर धमाल मचाया था। अब हाल में मनवीर गुर्जर ने भी विकास गुप्ता के साथ अपना एक विडियो पोस्ट किया है।
बिग बॉस 10 के विजेता मनवीर गुर्जर ने इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह विकास गुप्ता के साथ सपना चौधरी के एक मशहूर गाने पर नाच रहे हैं। विडियो में दिख रहा है कि विकास और मनवीर सपना के मशहूर गाने 'पल पल याद सतावे रे' पर नाच रहे हैं।
यहां क्लिक कर देंखें मनवीर और विकास का विडियो
इसके अलावा प्रियांक शर्मा के फैन पेज पर भी एक विडियो शेयर किया गया है जिसमें विकास और प्रियांक फिल्म 'सैरट' के गाने 'ज़िंगाट' पर जमकर डांस कर रहे हैं। यहां क्लिक कर देखें यह विडियो।
बता दें कि मनवीर ने शुरू से ही बिग बॉस में विकास गुप्ता का सपॉर्ट किया था। उन्होंने विकास के सपॉर्ट में ट्वीट भी किया था। काम्या पंजाबी विकास और मनवीर की कॉमन फ्रेंड हैं। काम्या ने भी कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस में भाग ले चुकी हैं।