'ये है मोहब्बतें' के लेटेस्ट ऐपिसोड में मिसेज भल्ला रोशनी का उसके गोदभराई में स्वागत करती है। इशिता यह सब देखकर बहुत खुश होती है। रमन नोटिस करता है कि इशिता ख्यालों में खोई हुई है। मिहिका रोशनी को वो ड्रेस देती है जिसे वह फंक्शन पर पहनने के लिए लाई थी। पीहू, रूही और आलिया रोशनी को ले जाते हैं और तैयार होने में उसकी मदद करते हैं। इशिता उन्हें देखकर मुस्कुरा देती है। बाद में रोशनी इशिता को बताती है कि इस बात का दुख है कि उसकी वजह से आलिया मुसीबत में फंस गई थी।
मिहिका इशिता को नजरअंदाज करती है जिसको रोशनी नोटिस कर लेती है। मिहिका रोमी को कॉल करती है और उसे फंक्शन में आने के लिए कहती है, लेकिन रोमी उस पर चिल्ला देती है। रोमी कहती है इशिता उसे आदि की याद दिला देती है। उधर हॉल में दो महिलाएं आती हैं जिन्हें परम ने मेंहदी लगाने के लिए बुलाया है। परम और सिम्मी पहुंचते है। रमन अपना आपा खो देता है। संतोषी सिम्मी और परम को वॉर्निंग देती है कि वह सबके सामने अच्छे से व्यवहार करें।
रूही और पीहू रोशनी को झूले पर ले जाती हैं जिसके साथ मेंहदी लगाने वाली महिलाएं ने कुछ छेड़खानी की होती है। इशिता झूले का लूज स्क्रू देख लेती है और रोशनी को बैठने से मना कर देती है। रमन कार्यक्रम के आयोजकों पर चिल्लाता है। रोशनी इशिता को थैंक्यू बोलती है और रोने लगती है। रूही रोशनी को ले जाती है और इशिता उसके पीछे जाती है। उन दोनों महिलाओं फर्श पर कुछ मार्बल रखे होते हैं, रोशनी उन पर फिसल जाती है। शगुन मार्बल्स को देख लेती है और रोशनी को बचा लेती है। परम उन महिलाओं पर गुस्सा होता है क्योंकि वे अपने प्लान में फेल हो जाती हैं। रमन उनकी बातें सुन लेता है और परम को डांटता है। आगे की अपडेट के लिए जुड़े रहें एनबीटी के साथ...