Please enable javascript.जैमिनी गणेशन नहीं रहे - जैमिनी गणेशन नहीं रहे - Navbharat Times

जैमिनी गणेशन नहीं रहे

नवभारतटाइम्स.कॉम 22 Mar 2005, 5:10 pm

बीते जमाने के सुप्रसिद्ध दक्षिण भारतीय अभिनेता और फिल्म अभिनेत्री रेखा के पिता जैमिनी गणेशन का लंबी बीमारी के बाद आज तड़के उनके निवास पर निधन हो गया

जैमिनी गणेशन नहीं रहे
बीते जमाने के सुप्रसिद्ध दक्षिण भारतीय अभिनेता और फिल्म अभिनेत्री रेखा के पिता जैमिनी गणेशन का लंबी बीमारी के बाद आज तड़के उनके निवास पर निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। जैमिनी गणेशन की सात बेटियां हैं जिनमें से सुप्रसिद्ध फिल्म अदाकारा रेखा भी एक हैं।गणेशन ने पांच दशक लंबे अपने फिल्मी सफर में 200 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने तेलगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी की विभिन्न फिल्मों में काम किया।उनका स्वास्थ्य विगत दो महीनों से खराब चल रहा था और वह अस्पताल में भर्ती थे। वह दिवंगत एम. जी. रामचंदन और शिवाजी गणेशन के साथ बीते जमाने के तमिल सिनेमा के तीन बड़े अभिनेताओं में से थे।
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Hindi newsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर