नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा ने मंगलवार को वायुसेना उप प्रमुख का पदभार संभाल लिया। अरोड़ा ने एयर चीफ मार्शल आर के भदौरिया की जगह ली है, जिन्होंने सोमवार को वायु सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। एयर मार्शल अरोड़ा को दिसंबर 1981 में भारतीय वायुसेना की युद्धक इकाई में शामिल किया गया था। उन्हें वायुसेना के आधुनिक तथा अन्य लड़ाकू विमानों को उड़ाने का काफी अनुभव है। वायु सेना का उप प्रमुख बनने से पहले अरोड़ा गांधीनगर में दक्षिण पश्चिम हवाई कमान के कमांडर (एओसी-इन-सी) थे। एयर मार्शल अरोड़ा वायुसेना में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उनके पास मिग-21, मिग-29 और हेलीकॉप्टरों को उड़ाने का अनुभव है। विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें ‘अति विशिष्ट सेवा पदक’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।
एयर मार्शल एच एस अरोड़ा बने वायुसेना उप प्रमुख
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा ने मंगलवार को वायुसेना उप प्रमुख का पदभार संभाल लिया। अरोड़ा ने एयर चीफ मार्शल आर के भदौरिया की जगह ली है, जिन्होंने सोमवार को वायु सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। एयर मार्शल अरोड़ा को दिसंबर 1981 में भारतीय वायुसेना की युद्धक इकाई में शामिल किया गया था। उन्हें वायुसेना के आधुनिक तथा अन्य लड़ाकू विमानों को उड़ाने का काफी अनुभव है। वायु सेना का उप प्रमुख बनने से पहले अरोड़ा गांधीनगर में दक्षिण पश्चिम हवाई कमान के कमांडर (एओसी-इन-सी) थे। एयर मार्शल अरोड़ा वायुसेना में कई महत्वपूर्ण पदों पर
भाषा 1 Oct 2019, 10:20 pm