नई दिल्ली : बीजेपी ने दिल्ली समेत चार राज्यों में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। पार्टी ने यूपी में दो सीटों रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने आजमगढ़ से एक बार फिर भोजपुरी सिंगर और ऐक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ को टिकट दिया है। यूपी की यह सीट समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के इस्तीफा देने के बाद से खाली हुई है। मायावती पहले ही आजमगढ़ से गुड्डु जमाली को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। बीजेपी ने रामपुर से घनश्याम लोधी को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर आजम खान के इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव हो रहा है। लोकसभा उप चुनाव के लिए लोकसभा उपचुनाव के लिये नामांकन करने की अंतिम तिथि 6 जून है। 23 जून को वोटिंग होगी और वोटों की गिनती 26 जून को होगी। दुर्गेश पाठक को टक्कर देंगे राजेश भाटिया
दिल्ली में राजेंद्र नगर विधानसभा सीट के लिए पार्टी ने राजेश भाटिया को उम्मीदवार बनाया है। राजेश भाटिया का मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक से होगा। राजेंद्र नगर विधानसभा सीट आप नेता राघव चड्ढा के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। राघव चड्ढा ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद विधायकी छोड़ दी थी। ऐसे में इस सीट पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच बेहद कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।
त्रिपुरा के चार सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित
बीजेपी ने त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने टाउन बोरदोवेली से डॉ. माणिक शाह, अगरतला से डॉ. अशोक सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। सुरमा सुरक्षित सीट से पार्टी ने महिला उम्मीदवार उतारा है। यहां से स्वप्न दास पाल पार्टी की तरफ से जोर आजमाइश करेंगी। जुबराजनगर सीट से पार्टी ने महिला उम्मीदवार पर भरोसा जताते हुए मलिना देबनाथ को टिकट दिया है।
आंध्र प्रदेश और झारखंड से भी कैंडिडेट घोषितपार्टी ने आंध्र प्रदेश की आत्मकुर सीट से जी. भरत कुमार यादव को टिकट दिया है। वहीं झारखंड की मंदर विधानसभा सीट से गंगोत्री कुजुर पार्टी की उम्मीदवार होंगी। मंदर विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।