ऐपशहर

राजस्थान संकट: 'आंतरिक मामलों पर टिप्पणी ना करें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई', कांग्रेस ने दी अपने नेताओं को चेतावनी

Congress Rajasthan Crisis: कांग्रेस ने राजस्थान में पार्टी नेताओं की ओर से जारी बयानबाजी पर गहरी आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने इस पर तत्काल काबू करने को कहा है। साथ ही सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। इससे पहले, वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी अगले एक -दो दिन में राजस्थान के मुख्यमंत्री के बारे में फैसला करेंगी।

Edited byअशोक उपाध्याय | भाषा 29 Sep 2022, 9:22 pm

हाइलाइट्स

  • राजस्थान में सियासी संकट के बीच सख्त हुई कांग्रेस
  • नेताओं को अंदरूनी मामलों पर टिप्पणी ना करने की चेतावनी
  • उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
सारी खबरें हाइलाइट्स में पढ़ने के लिए ऐप डाउनलोड करें
नई दिल्ली: राजस्थान में सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने सख्त रुख इख्तियार कर लिया है। कांग्रेस ने गुरुवार को राजस्थान के अपने नेताओं को चेतावनी दी कि वे अन्य नेताओं के खिलाफ और पार्टी के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करें। कांग्रेस ने साफ किया कि इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक परामर्श जारी कर कहा है कि यह बात संज्ञान में आई है कि कुछ नेता पार्टी के आंतरिक मामलों पर और दूसरे नेताओं के खिलाफ बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता अन्य नेताओं के खिलाफ और पार्टी के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करें। इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


इससे पहले, वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी अगले एक -दो दिन में राजस्थान के मुख्यमंत्री के बारे में फैसला करेंगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया से मुलाक़ात की थी और जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक नहीं हो पाने की घटना के लिए उनसे माफी मांगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह अब अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

कांग्रेस कार्यालय में लड़ पड़े थे पार्टी के कार्यकर्ता
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जयपुर में बीते 17 सितंबर को कांग्रेसी आपस में ही भिड़ पड़े थे। 17 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, अजय माकन सहित कई पदाधिकारी आने वाले थे। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही सेवादल के कार्यकर्ता आपस में लड़ पड़े। किसी बात पर विवाद होने के बाद दो नेता आपस में झगड़ने लगे। थोड़ी देर तक कहासुनी होने के बाद दोनों गुथम गुत्थी हो गए। इस दौरान कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मीडियाकर्मियों भी मौजूद थे। बाद में कुछ सेवा दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर झगड़े को शांत करवाया।
लेखक के बारे में
अशोक उपाध्याय
"नवभारत टाइम्स डॉट कॉम में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एंड मैनेजमेंट, नोएडा से 2013 में पासआउट। पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है। साल 2013 में एनबीटी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। राजनीति, क्राइम समेत कई बीटों पर काम करने का अनुभव है। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया। साल 2020 में डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। मीडिया के बदलते स्वरूप के साथ खुद को बदलने का प्रयास जारी है।"... और पढ़ें

अगला लेख

Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर