नई दिल्ली
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत में कोविड-19 (Coronavirus in India) से होने वाली मौतों की दर घटकर 1.50 प्रतिशत रह गई है (Covid-19 fatality rate in India) जो 22 मार्च के बाद सबसे कम है। इसने कहा कि इसका श्रेय अस्पतालों में भर्ती मरीजों से जुड़े मामलों की इलाज की व्यवस्था करने के केंद्र, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के बेहतर प्रयासों को जाता है। मंत्रालय ने कहा कि राजस्थान, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, ओडिशा, असम और केरल सहित 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 से मृत्युदर एक प्रतिशत से कम है।
मंत्रालय ने कहा कि सरकारी और निजी अस्पतालों में प्रभावी रोकथाम रणनीति, जांच क्षमता में वृद्धि और बेहतर स्तर के चिकित्सकीय प्रबंधन मानकों की वजह से मौत के नए मामलों में काफी कमी आई है।
मंत्रालय की तरफ से सोमवार सुबह 8 बजे जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 500 से कम (480) लोगों की महामारी के चलते मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, 'भारत विश्व में सबसे कम मृत्युदर वाले देशों में शामिल है। 22 मार्च के बाद मृत्युदर सबसे कम है और यह लगातार कम हो रही है।' देश में 4 मई को महामारी से जुड़ी मृत्युदर 3.23 प्रतिशत थी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत में कोविड-19 (Coronavirus in India) से होने वाली मौतों की दर घटकर 1.50 प्रतिशत रह गई है (Covid-19 fatality rate in India) जो 22 मार्च के बाद सबसे कम है। इसने कहा कि इसका श्रेय अस्पतालों में भर्ती मरीजों से जुड़े मामलों की इलाज की व्यवस्था करने के केंद्र, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के बेहतर प्रयासों को जाता है।