नयी दिल्ली, सात दिसंबर :: दिल्ली महिला आयोग में दिलराज कौर को सदस्य सचिव नियुक्त किये जाने से नाराज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज उप राज्यपाल नजीब जंग पर निशाना साधा और उनकी तुलना हिटलर से की। दूसरी तरफ, उप राज्यपाल कार्यालय ने कहा कि यह नियुक्ति अस्थायी है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, उप राज्यपाल हिटलर की तरह व्यवहार कर रहे हैं, अपने आकाओं श्री मोदी और अमित शाह के पदचिन्हों पर चल रहे हैं।...नजीब जंग प्रधानमंत्री को अपनी आत्मा बेच चुके हैं। जंग के कार्यालय ने कहा कि कौर अलका दीवान के सेवानिवृत्त होने की वजह से कौर की नियुक्ति की जरूरी हो गई थी। अलका 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हुईं। कार्यालय ने कहा कि कौर की अस्थायी नियुक्ति की गई क्योंकि उप राज्यपाल ने महसूस किया कि ऐसा महत्वपूर्ण पद खाली नहीं रहना चाहिए। हाल ही में महिला आयोग के सदस्य सचिव की नियुक्ति को लेकर केजरीवाल और जंग के बीच नये सिरे से टकराव की स्थिति पैदा हो गई। केजरीवाल ने इसी पद पर पहले अलका दीवान की नियुक्ति को असंवैधानिक करार दिया था। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि अलका दीवान की नियुक्ति से आयोग का कामकाज रूकेगा और इसकी स्वायतता को नुकसान पहुंच रहा है।
हिटलर की तरह व्यवहार कर रहे हैं जंग: केजरीवाल
नयी दिल्ली, सात दिसंबर :भाषा: दिल्ली महिला आयोग में दिलराज कौर को सदस्य सचिव नियुक्त किये जाने से नाराज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज उप राज्यपाल नजीब जंग पर निशाना साधा और उनकी तुलना हिटलर से की। दूसरी तरफ, उप राज्यपाल कार्यालय ने कहा कि यह नियुक्ति अस्थायी है।
नवभारतटाइम्स.कॉम 7 Dec 2016, 10:39 pm