वाशिंगटन, 21 दिसंबर (भाषा) हॉलीवुड अभिनेत्री जेन फोंडा को यहां जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन के लिए पांचवीं बार पुलिस ने गिरफ्तार किया। हॉलीवुड कलाकार ने हाल ही में ‘‘फायर ड्रिल फ्राइडे’’ पहल की शुरुआत की थी जिसके तहत वाशिंगटन डीसी में जलवायु परिवर्तन के लिए साप्ताहिक प्रदर्शन किए जाते हैं। द वाशिंगटन पोस्ट ने बताया कि शुक्रवार को फोंडा को हार्ट सीनेट ऑफिस बिल्डिंग में 137 अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ हिरासत में ले लिया गया। अपनी गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही वह 82 वर्ष की हुईं। अभिनेत्री को रात में ही रिहा कर दिया गया।
हॉलीवुड अभिनेत्री जेन फोंडा पांचवीं बार गिरफ्तार

भाषा 21 Dec 2019, 1:55 pm