नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने रविवार को ‘चंद्रयान 2’ से ली गई पृथ्वी की तस्वीरों का पहला सैट जारी किया। यह तस्वीरें चंद्रयान 2 पर लगे एल 14 कैमरे से ली गई हैं। यह तस्वीरें पृथ्वी को विभिन्न रूपों में दिखाती हैं। इसरो ने इन तस्वीरों के साथ एक ट्वीट में कहा, ‘‘चंद्रयान2 एल14 कैमरों से तीन अगस्त, 2019’’ चंद्रयान 2, चांद के अध्ययन के लिए भेजा गया देश का दूसरा मिशन है। इसे पिछले पखवाड़े ही अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया था।
इसरो ने ‘चंद्रयान 2’ से ली गयी धरती की तस्वीरों का पहला सेट जारी किया
नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने रविवार को ‘चंद्रयान 2’ से ली गई पृथ्वी की तस्वीरों का पहला सैट जारी किया। यह तस्वीरें चंद्रयान 2 पर लगे एल 14 कैमरे से ली गई हैं। यह तस्वीरें पृथ्वी को विभिन्न रूपों में दिखाती हैं। इसरो ने इन तस्वीरों के साथ एक ट्वीट में कहा, ‘‘चंद्रयान2 एल14 कैमरों से तीन अगस्त, 2019’’ चंद्रयान 2, चांद के अध्ययन के लिए भेजा गया देश का दूसरा मिशन है। इसे पिछले पखवाड़े ही अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया था।
भाषा 4 Aug 2019, 2:15 pm