चेन्नई, 17 मई (भाषा) तमिलनाडु के आर एन जयप्रकाश को शुक्रवार को भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) का अध्यक्ष चुना गया। एसएफआई की वार्षिक आम बैठक के दौरान गुजरात के चौकसी मंडल को महासचिव और तेलंगाना के मेकाला रामकृष्ण को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों का चयन चार साल के कार्यकाल के लिये किया गया है। जयप्रकाश इससे पहले महासंघ के उपाध्यक्ष थे। वह तमिलनाडु के पहले व्यक्ति हैं जिन्हें एसएफआई का अध्यक्ष चुना गया है। बलराज शर्मा (पंजाब), राजीव सुकुमारन नायर (केरल), कमलेश डी नानावती (गुजरात), पीयूष शर्मा (मध्य प्रदेश) और अनिल व्यास (राजस्थान) को उपाध्यक्ष जबकि आर बी पांडे (बिहार), रविन कपूर (उत्तर प्रदेश), मोहन सतीश कुमार (कर्नाटक) और अनिल खत्री (हरियाणा) को संयुक्त सचिव चुना गया। सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया।
जयप्रकाश एसएफआई के अध्यक्ष चुने गये
चेन्नई, 17 मई (भाषा) तमिलनाडु के आर एन जयप्रकाश को शुक्रवार को भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) का अध्यक्ष चुना गया। एसएफआई की वार्षिक आम बैठक के दौरान गुजरात के चौकसी मंडल को महासचिव और तेलंगाना के मेकाला रामकृष्ण को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों का चयन चार साल के कार्यकाल के लिये किया गया है। जयप्रकाश इससे पहले महासंघ के उपाध्यक्ष थे। वह तमिलनाडु के पहले व्यक्ति हैं जिन्हें एसएफआई का अध्यक्ष चुना गया है। बलराज शर्मा (पंजाब), राजीव सुकुमारन नायर (केरल), कमलेश डी नानावती (गुजरात), पीयूष शर्मा (मध्य प्रदेश) और अनिल व्यास (राजस्थान) को उपाध्यक्ष जबकि
भाषा 17 May 2019, 6:32 pm