भाषा, जमशेदपुर : झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले की पूनम महतो 'प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-आयुष्मान भारत (पीएमजेएवाई)' की पहली लाभार्थी बन गई हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के रविवार को इस योजना का शुभारंभ करने के कुछ समय बाद ही पूनम ने पूर्वी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद ने बताया कि महिला के सारे चिकित्सा खर्च का वहन इस योजना के तहत किया जाएगा। प्रसव पर 18,500 रुपये का खर्च आया। बच्ची का जन्म ऑपरेशन से हुआ है। 24 वर्षीय पूनम सरायकेला खरसावां के बासुरदा गांव की रहने वाली हैं। पीएम ने रविवार को झारखंड की राजधानी रांची से इस योजना की शुरुआत की थी।
झारखंड की पूनम महतो बनीं आयुष्मान की पहली लाभार्थी
झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले की पूनम महतो 'प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-आयुष्मान भारत (पीएमजेएवाई)' की पहली लाभार्थी बन गई हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ...
Navbharat Times 25 Sep 2018, 8:30 am