Please enable javascript.जॉन बारला ने अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री का पदभार संभाला - john barla takes over as minister of state for minority affairs - Navbharat Times

जॉन बारला ने अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री का पदभार संभाला

भाषा 8 Jul 2021, 1:53 pm

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉन बारला ने बृहस्पतिवार को पदभार ग्रहण किया। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां सीअीओ कॉप्लेक्स स्थित अंत्योदय भवन में बारला का स्वागत किया। नकवी ने ट्वीट किया, ‘‘ जॉन बारला जी को आज केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की कामना।’’ आदिवासी नेता बारला उत्तरी बंगाल क्षेत्र से आते हैं और हाल ही में उत्तरी बंगाल को केंद्रशासित प्रदेश बनाने की मांग की थी। उनसे पहले किरेन रिजिजू अल्पसंख्यक

john barla takes over as minister of state for minority affairs
जॉन बारला ने अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री का पदभार संभाला
नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉन बारला ने बृहस्पतिवार को पदभार ग्रहण किया।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां सीअीओ कॉप्लेक्स स्थित अंत्योदय भवन में बारला का स्वागत किया।

नकवी ने ट्वीट किया, ‘‘ जॉन बारला जी को आज केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की कामना।’’

आदिवासी नेता बारला उत्तरी बंगाल क्षेत्र से आते हैं और हाल ही में उत्तरी बंगाल को केंद्रशासित प्रदेश बनाने की मांग की थी।

उनसे पहले किरेन रिजिजू अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री का उत्तरदायित्व निभा रहे थे। रिजिजू को पदोन्नति देकर कैबिनेट मंत्री बनाया है। वह देश के नये विधि एवं न्याय मंत्री बने हैं।

कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर