नयी दिल्ली, सात सितंबर : भाषा : उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल :एनडीएमए: को आपदा के दौरान बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि वे इन घटनाओं के सबसे कमजोर पीड़ित हैं। अदालत ने कहा कि लापता बच्चों को बचाना और सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना बहुत महत्वपूर्ण है। अदालत ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को निर्देश दिया कि लापता बच्चों पर आदर्श संचालन प्रक््िरुयाओं की निगरानी के लिए सभी राज्य आयोगों को बाल अधिकार के संरक्षण के बारे में जानकारी दी जाएं। न्यायमूर्त िमदन बी लोकुर और न्यायमूर्त िदीपक गुप्ता की पीठ ने कहा कि एनडीएमए को आपदा की स्थिति में बच्चों का विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि वे किसी भी वक्त हो सकने वाली आपदा के सबसे कमजोर पीड़ित हैं। पीठ ने निर्देश दिया कि बच्चों की तस्करी या उत्पीडन के बारे में कोई जानकारी मिलने की सूरत में पुलिस द्वारा उचित मामले दर्ज किये जाने चाहिए और आगे के जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। अदालत ने इस संबंध में आगे की सुनवाई के लिए सात दिसंबर की तारीख तय की। अदालत लापता बच्चों और उनके उत्पीडन के मुद्दे को उठाने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी। भाषा
एनडीएमए को आपदा के दौरान बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए: न्यायालय
नयी दिल्ली, सात सितंबर : भाषा : उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल :एनडीएमए: को आपदा के दौरान बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि वे इन घटनाओं के सबसे कमजोर पीड़ित हैं।
भाषा 7 Sep 2017, 9:35 pm