नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 63वीं बार मन की बात करेंगे। इस बार पीएम का यह इस साल का तीसरा संबोधन होगा, जो इस बार दुनिया भर में फैली महामारी कोविड- 19 पर केंद्रित होगा। हर बार की तरह इस बार भी यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आकाशवाणी, दूरदर्शन और नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप पर प्रसारित होगा। इस बार प्रधानमंत्री मोदी अपने इस संबोधन के जरिए देश और दुनिया पर आए कोरोना वायरस के संकट पर लोगों को एक बार फिर से प्रेरित करने का काम करेंगे। इससे पहले भी इस गंभीर महामारी पर पीएम इस कार्यक्रम से इतर राष्ट्र को दो बार संबोधित कर चुके हैं। पीएम के हिंदी संबोधन के तुरंत बाद आकाशवाणी क्षेत्रीय भाषाओं में भी इस कार्यक्रम का प्रसारण करेगा।
प्रधानमंत्री इस संबोधन के जरिए उन मुद्दों और चुनौतियों पर बात करेंगे, जो देश में शुरू हुए 21 दिन के लॉकडाउन के चलते उपजी हैं। देश भर में लाखों लोगों के सामने सामाजिक दूरी के चलते अपनी जीविका चलाने का संकट भी खड़ा हो गया है।
बता दें कोरोना वायरस का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता दिख रहा है। देश में कुल 918 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 47 विदेशी नागरिक शामिल हैं। अब तक इस महामारी के चलते देश में 19 लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 63वीं बार मन की बात करेंगे। इस बार पीएम का यह इस साल का तीसरा संबोधन होगा, जो इस बार दुनिया भर में फैली महामारी कोविड- 19 पर केंद्रित होगा। हर बार की तरह इस बार भी यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आकाशवाणी, दूरदर्शन और नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप पर प्रसारित होगा।
बता दें कोरोना वायरस का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता दिख रहा है। देश में कुल 918 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 47 विदेशी नागरिक शामिल हैं। अब तक इस महामारी के चलते देश में 19 लोगों की मौत हो चुकी है।