ऐपशहर

61 साल के हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

राज्य के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में भारी बारिश, बाढ़ और कोरोना महामारी को देखते हुए अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। जन्मदिन से दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बयान जारी किया गया था।

Edited byपंकज सिंह | भाषा 27 Jul 2021, 10:07 am
नई दिल्ली
नवभारतटाइम्स.कॉम Uddhav Thackeray, File pic

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का आज जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके उत्तम स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।


उद्धव ठाकरे 61 साल के हो गए। उनका जन्म 1960 में आज ही के दिन मुंबई में हुआ था। वह शिव सेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे के पुत्र हैं और महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री हैं।

Maharashtra News: महाराष्ट्र में भूस्खलन और बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हुई, 64 अभी भी लापता
शिव सेना का लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी से राजनीतिक गठबंधन रहा है, लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा के पिछले चुनाव में मुख्यमंत्री पद की कुर्सी को लेकर मतभेद के बाद उद्धव ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ हाथ मिला लिया था।
लेखक के बारे में
पंकज सिंह
नवभारत टाइम्स डिजिटल में असिस्टेंट न्यूज एडिटर। पत्रकारिता में आज समाज, ईटीवी भारत, आज तक के बाद अब टाइम्स इंटरनेट के साथ सफर जारी है। पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव। राजनीति की खबरों के साथ ही खेल की खबरों में रुचि। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ सीखने की कोशिश जारी है।... और पढ़ें

अगला लेख

Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर