संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा में योगदान देने वाले भारतीय पुलिस अधिकारी को मरणोपरांत सम्मान
संयुक्त राष्ट्र, 25 मई (भाषा) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने युद्धग्रस्त कांगो लोकतांत्रिक गणतंत्र में विश्व संगठन के शांतिरक्षा मिशन के दौरान अपना जीवन बलिदान करने वाले एक भारतीय पुलिस अधिकारी को प्रतिष्ठित पद से सम्मानित किया है। संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के अंतरराष्ट्रीय दिवस और मिशन में अपनी सेवा के बाद ‘वापस नहीं लौटने वाले को श्रद्धांजलि’ देने के लिए भारत के स्थायी मिशन द्वारा आयोजित विशेष चाय कार्यक्रम के दौरान संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुक्रवार को जितेन्द्र कुमार को मरणोपरांत डेग हम्मरस्कॉल्ड पदक से सम्मानित किया गया। कुमार, उन 119 पुरुषों और महिलाओं में से एक थे
भाषा 25 May 2019, 5:02 pm
संयुक्त राष्ट्र, 25 मई (भाषा) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने युद्धग्रस्त कांगो लोकतांत्रिक गणतंत्र में विश्व संगठन के शांतिरक्षा मिशन के दौरान अपना जीवन बलिदान करने वाले एक भारतीय पुलिस अधिकारी को प्रतिष्ठित पद से सम्मानित किया है। संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के अंतरराष्ट्रीय दिवस और मिशन में अपनी सेवा के बाद ‘वापस नहीं लौटने वाले को श्रद्धांजलि’ देने के लिए भारत के स्थायी मिशन द्वारा आयोजित विशेष चाय कार्यक्रम के दौरान संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुक्रवार को जितेन्द्र कुमार को मरणोपरांत डेग हम्मरस्कॉल्ड पदक से सम्मानित किया गया। कुमार, उन 119 पुरुषों और महिलाओं में से एक थे जिन्होंने अपना कर्तव्य निभाने के दौरान साहस दिखाते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने मध्य अफ्रीकी देश में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन में सेवा के दौरान यह बलिदान किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरूद्दीन ने कुमार की तरफ से यह सम्मान प्राप्त किया।